• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में 40 फीट ऊपर हवा में वैन लटकाकर विस्फोट कर उड़ाया, लिखा था ‘ले फिर आ गए’, 4 लोगों पर FIR दर्ज, तीन हिरासत में लिए गए

Ujjain Muharram Julus: एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि क्रेन से जमीन से 40 फीट ऊपर टाटा मैजिक वैन लटकाई गई है। हवा में ही वैन में विस्...और पढ़ें

By Suryanarayan MishraEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 02:17:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 04:03:48 PM (IST)
उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में 40 फीट ऊपर हवा में वैन लटकाकर विस्फोट कर उड़ाया, लिखा था ‘ले फिर आ गए’, 4 लोगों पर FIR दर्ज, तीन हिरासत में लिए गए
Ujjain Muharram Julus Viral Video मोहर्रम के जुलूस में की गई गलत हरकत। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. क्रेन से 40 फीट की ऊंचाई पर लटकाई गई थी वैन, वैन के ऊपर युवक लाल झंडे लहराते रहे
  2. उज्जैन जिले के बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले मोहर्रम के जुलूस का वीडियो हुआ वायरल
  3. इस तरह की हरकत की हिंदूवादी संगठनों ने निंदा की है, पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि क्रेन से जमीन से 40 फीट ऊपर टाटा मैजिक वैन लटकाई गई है। हवा में ही वैन में विस्फोट हो जाता है। इसके पूर्व वैन के ऊपर मुंह पर कपड़ा लपेटे एक युवक लाल झंडा लहरा रहा है।

एक अन्य युवक भी वैन के ऊपर खड़ा है। घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है। बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले जुलूस (Ujjain Muharram Procession) में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। मामले में क्रेन मालिक सहित चार लोगों पर एफआईआर हुई है। तीन लोग हिरासत में लिया गया है।


बड़नगर के अडान मोहल्ले में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया

बड़नगर के अडान मोहल्ले में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। हजारों लोग मोहर्रम के इस जुलूस में शामिल हुए थे। जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से बांधा गया। वैन ऊपर दो युवक खड़े होकर लाल झंडा लहराते रहे। युवकों ने मुंह पर कपड़ा ढांक रखा था। थोड़ी देर बाद वैन को क्रेन के माध्यम से ऊपर ले जाया गया। जमीन से लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर वैन में विस्फोट(Muharram Julus Car Blast) किया गया।

वैन पर लिखा हुआ था ‘ले फिर आ गए’

वैन पर लिखा हुआ था ‘ले फिर आ गए’। एक इंस्टाग्राम आईडी परवेज एडिट्स 2.0 पर इस घटना का वीडियो वायरल (Ujjain Muharram Julus Video) भी किया गया। इसके अलावा और भी अन्य वीडियो इस आईडी पर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस तरह का विस्फोट करके कुछ लोग क्या संदेश देना चाहते हैं, इस पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस तरह की हरकत की हिंदूवादी संगठनों ने निंदा की है।

वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरी ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसा लगता है जैसे संदेश दिया जा रहा हो कि ‘हम काफिरों की गाड़ियों को इसी तरह उड़ा देंगे।’

आयोजकों से पूछताछ कर जांच की जा रही है

हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने कहा कि सकल हिंदू समाज की मांग है कि जिला प्रशासन स्पष्ट करे कि इस तरह की गतिविधि की अनुमति दी गई थी या नहीं। मामले को लेकर बड़नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। आयोजकों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

चार आरोपियों पर नामजद मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें चार आरोपियों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। इसमें आयोजक शोएब खान सहित अन्य आरोपियों को भी शामिल किया गया है। वैन पर झंडे लहराने वाले जाहिद खान और तस्लीम पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही वैन मालिक को भी आरोपी बनाया गया है।

धार के पूर्व इमामबाड़े पर हंगामा करने वाले 100 लोगों पर एफआईआर, दो आरोपित गिरफ्तार