• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में देवास गेट बस स्टैंड 12 अक्टूबर से होगा बंद, अब नानाखेड़ा से होगा सभी रूटों की बसों का संचालन

एलिवेटेड ब्रिज सहित अन्य विकास कार्यों के चलते शहर में ट्रैफ़िक प्रबंधन की दृष्टि से प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 12 अक्टूबर से देवास गेट बस स्टैंड...और पढ़ें

By Hitendra TiwariEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 11:59:03 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 11:59:03 AM (IST)
उज्जैन में देवास गेट बस स्टैंड 12 अक्टूबर से होगा बंद, अब नानाखेड़ा से होगा सभी रूटों की बसों का संचालन
महाकाल मंदिर परिक्षेत्र का विहंगम दृश्य। -फाइल फोटो)

HighLights

  1. ट्रैफ़िक प्रबंधन की दृष्टि से प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है
  2. 12 अक्टूबर से देवास गेट बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा
  3. सभी रूटों की बसों का संचालन नानाखेड़ा बस स्टैंड से किया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : एलिवेटेड ब्रिज सहित अन्य विकास कार्यों के चलते शहर में ट्रैफ़िक प्रबंधन की दृष्टि से प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 12 अक्टूबर से देवास गेट बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा और सभी रूटों की बसों का संचालन नानाखेड़ा बस स्टैंड से किया जाएगा।

ट्रैफ़िक प्रबंधन को लेकर लिया फैसला: देवास गेट बस स्टैंड के आगर रोड मार्ग पर एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य चल रहे हैं, जिससे आए दिन चक्काजाम की स्थिति बन रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम, यातायात पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर देवास गेट से बसों का संचालन फिलहाल बंद करने का फैसला लिया है।


बस संचालकों को 11 अक्टूबर तक देवास गेट से संचालन की अनुमति दी गई है

बस संचालकों को 11 अक्टूबर तक देवास गेट से संचालन की अनुमति दी गई है। 12 अक्टूबर से सभी बसों को नानाखेड़ा बस स्टैंड से ही चलाना अनिवार्य होगा। RTO संतोष मालवीय ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन न करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक, देवास गेट बस स्टैंड से रोज़ाना करीब 500 बसों का संचालन होता है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष सिंह ने नानाखेड़ा बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए हैं।

ट्रैफिक की समस्या से तो राहत मिलेगी, लेकिन आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा

इस फैसले से शहर में ट्रैफिक की समस्या से तो राहत मिलेगी, लेकिन आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। यात्रियों को अब ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा या मैजिक के ज़रिए लंबी दूरी तय करके नानाखेड़ा बस स्टैंड पहुंचना होगा, जिससे बस के सफर की तुलना में स्टैंड तक पहुंचने का खर्च अधिक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- बस आपरेटरों की हड़ताल खत्म, इंदौर की बसें नानाखेड़ा से ही