• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था

उज्जैन के उन्हेल रोड पर सारीबारी टेकरी के खेत में नरवाई जलाने गए किसान रामेश्वर आंजना (60) की जलकर मौत हो गई।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 11:21:05 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 11:28:16 AM (IST)
उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था
नरवाई में आग की वजह से किसान के झुलसकर मरने की आशंका। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. खेत में भीड़ देखी तो रामेश्वर झुलसे पड़े मिले; पास में भूसा भी जला था
  2. नरवाई की आग से बचने की कोशिश में चपेट में आ गए, मौके पर ही मौत
  3. सुबह के वक्त खेत पर गए थे, मोबाइल पर भी नहीं लग रहा था कॉल

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उन्हेल रोड पर सारीबारी टेकरी पर खेत में जल रही नरवाई की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान बुरी तरह झुलस गया था। काफी देर तक किसान घर नहीं पहुंचा तो भतीजा उसे तलाशने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत में नरवाई जलाने पहुंचा था, मगर उसका शव उसके खेत से दूर पड़ोसी के खेत में मिला है। भैरवगढ़ पुलिस जांच में जुटी है।

भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि उन्हेल रोड पर सारीबारी में टेकरी पर स्थित एक खेत में एक व्यक्ति का शव झुलसी अवस्था में पड़ा है। खेत में नरवाई जलाई गई थी, समीप ही पड़ा भूसे का ढेर भी जल गया था। मृतक की शिनाख्त उसके भतीजे ने रामेश्वर पुत्र लक्ष्मण आंजना उम्र 60 वर्ष निवासी सोडंग के रूप में की है।


मोबाइल भी बंद आ रहा था

स्वजन ने पुलिस को बताया कि रामेश्वर सुबह करीब दस बजे घर से सारीबारी टेकरी स्थित अपने खेत पर नरवाई जलाने जाने का कहकर निकला था। दोपहर करीब तीन बजे तक वह वापस नहीं लौटा था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इस पर स्वजन चिंतित हो गए थे। भतीजा उसे तलाशने के लिए खेत पर पहुंचा था। मगर पड़ोस में स्थित हकीम भाई के खेत पर लोगों की भीड़ देखकर वहां पहंचा तो झुलसी अवस्था में मृत रामेश्वर पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

पड़ोसी के खेत में कैसे पहुंचा

पुलिस ने बताया कि रामेश्वर का शव हकीम भाई के खेत में जिस स्थान पर मिला वहां समीप ही भूसे का ढेर भी जला हुआ मिला है। खेत में नरवाई भी जली हुई थी। आशंका है कि आग से बचने के प्रयास में वह चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्वजन ने फिलहाल किसी पर शंका नहीं जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रतिबंध के बाद भी नरवाई जला रहे किसान

सरकार ने खेतों में गेहूं की कटाई के बाद नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके किसान खेतों में नरवाई जला रहे है। कंसोर्टियम फार रिसर्च आन एग्रोइकोसिस्टम मानिटरिंग एंड माडलिंग फ्राम स्पेस (सीआरइएएमएस) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल अप्रैल में उज्जैन जिले में 2053 मामले नरवाई जलाने के सामने आए है। पुलिस ने कुछ मामलों में केस भी दर्ज किए हैं। जिसको लेकर भारतीय किसान संघ ने बीते दिनों कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था।

यह भी पढ़ें : सतना में नरवाई की आग बनी जानलेवा: जैतवारा में किसान की मौत, ओबरा में घर जलकर खाक, कई गांवों तक फैली लपटें