• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने सोते हुए पति के सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

पति की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने सोते समय उसके सिर पर हथौड़े से हमला कर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हथौड़ा भी बरामद...और पढ़ें

By Prakash PrajapatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 10:28:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 10:28:34 PM (IST)
घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने सोते हुए पति के सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार
नागराज मंदिर के पीछे युवक की हत्या का राज खुला। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. उन्हेल में 'ब्लाइंड मर्डर' का सनसनीखेज खुलासा
  2. नागराज मंदिर के पीछे युवक की हत्या का राज खुला
  3. उन्हेल पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई मर्डर की गुत्थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उन्हेल। नागराज मंदिर के पीछे स्थित एक मकान में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पति की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने सोते समय उसके सिर पर हथौड़े से हमला कर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।

बिस्तर पर पड़ा मिला युवक का शव

सीएसपी विक्रम अहिरवार के अनुसार सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि नागराज मंदिर के पीछे रहने वाले 32 वर्षीय विक्रम लोहार का शव उसके घर में बिस्तर पर पड़ा है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया।


प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने कुबूला जुर्म

वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक मृतक की पत्नी माधुरी उर्फ राधिका पर गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में माधुरी ने बताया कि विक्रम अक्सर उसके साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर उसने देर रात सो रहे पति के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- इंदौर में 8 अधिकारियों का ट्रांसफर, छह नए चेहरों की एंट्री, तबादलों से प्रशासन में दिखेगा बदलाव

कुछ ही घंटों में सुलझी गुत्थी

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और नागदा सीएसपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौहान एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा दी। मामले के खुलासे में फोरेंसिक टीम और तकनीकी जांच की अहम भूमिका रही।