• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में हार्डवेयर दुकान में लगी आग, अंदर फंसे बुजुर्ग को गंभीर हालत में निकाला, लाखों का सामान जलकर खाक

शहर के नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार रात एक मकान और उससे लगी हार्डवेयर दुकान आग की चपेट में आ गए। हादसे के वक्त मकान में फंसे एक बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला।

By Suryanarayan MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 11:30:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 11:30:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में हार्डवेयर दुकान में लगी आग, अंदर फंसे बुजुर्ग को गंभीर हालत में निकाला, लाखों का सामान जलकर खाक
दुकान व मकान में आग में फंसा बुजुर्ग।

HighLights

  1. दुकान व मकान में आग में फंसा बुजुर्ग
  2. पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाई जान
  3. सोयाबीन प्लांट के सामने आग का तांडव

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। शहर के नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार रात एक मकान और उससे लगी हार्डवेयर दुकान आग की चपेट में आ गए। हादसे के वक्त मकान में फंसे एक बुजुर्ग को पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

108 एंबुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाए गए बुजुर्ग

बाहर निकाले जाने के बाद बुजुर्ग को मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से प्राथमिक इलाज के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और नगर निगम का फायर ब्रिगेड अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने के लिए छह से ज्यादा दमकल वाहन लगाए गए हैं।


पहले अंदर किसी के होने की थी आशंका

आग लगने के समय मकान के भीतर लोगों के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि एक बुजुर्ग अंदर फंसे हैं। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर उन्हें बाहर निकाला। बुजुर्ग को अस्पताल भेजने के बाद भी मकान के अंदर आग बुझाने और हालात पर निगरानी का काम चलता रहा।

यह भी पढ़ें- उमरिया में दीवाली की रात हादसों का कहर: दो सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत, महिला समेत दो गंभीर

सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली बंद

आग की भयावहता को देखते हुए एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रोक दी गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।