• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 मौतों का मामला, 10 दिन बाद भी प्रबंधन ने नहीं दिए दस्तावेज

देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा के फूड वेस्ट चैंबर में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण चार कर्मचारियों की मौत हो गई, लेकिन हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में पुलिस को होटल प्रबंधन का सहयोग नहीं मिल रहा है।

By Amit AtalasiaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:10:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:10:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 मौतों का मामला, 10 दिन बाद भी प्रबंधन ने नहीं दिए दस्तावेज
उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 मौतों का मामला

HighLights

  1. होटल श्रीगंगा के फूड वेस्ट चैंबर में जहरीली गैस से हुई थी 4 मौतें
  2. 10 दिन बीतने के बाद भी प्रबंधन ने पुलिस को नहीं दिए दस्तावेज
  3. बिना सुरक्षा उपकरण सफाई कराने पर BNS 106(1) के तहत केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा के फूड वेस्ट चैंबर में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण चार कर्मचारियों की मौत हो गई, लेकिन हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में पुलिस को होटल प्रबंधन का सहयोग नहीं मिल रहा है। माधव नगर पुलिस ने होटल का संचालन करने वाली एसएमबी होटल एंड रिसोर्ट कंपनी से चार बिंदुओं पर जानकारी और दस्तावेज मांगे थे।

इसमें प्रबंधन के पदाधिकारियों के नाम से लेकर चैंबर की सफाई कराने वाले जिम्मेदार व्यक्ति और सफाई की प्रक्रिया तक का ब्योरा शामिल था। घटना को 10 दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी प्रबंधन ने पुलिस को जवाब नहीं दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर चार कर्मचारियों की जान लेने वाले हादसे की जिम्मेदारी किसकी थी और प्रबंधन किसे बचाने की कोशिश कर रहा है।


CCTV फुटेज में दिखी लापरवाही, BNS की धारा 106(1) में केस दर्ज

पुलिस को जांच के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले हैं। इनमें हादसे के दौरान कर्मचारियों की गतिविधियां नजर आ रही हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि जहरीली गैस से भरे बंद चैंबर की सफाई के लिए कर्मचारियों को उतार दिया गया था, लेकिन उन्हें सुरक्षा के जरूरी उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

न गैस की जांच की गई और न ही अंदर उतरने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे। इसी लापरवाही को चार मौतों की वजह मानते हुए पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया है। अब पुलिस यह तय करना चाहती है कि सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी का जिम्मेदार कौन था।

प्रबंधन से मांगे थे चार बिंदुओं पर दस्तावेज

माधव नगर पुलिस ने एसएमबी होटल एंड रिसोर्ट प्रबंधन से चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इसमें होटल के पदाधिकारियों और उनके दायित्वों का विवरण, फूड वेस्ट चैंबर की सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी या कर्मचारी का नाम, चैंबर की सफाई कब-कब कराई गई और इसके लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी शामिल है। पुलिस ने इन सभी बिंदुओं के समर्थन में दस्तावेज भी मांगे हैं। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से अब तक जानकारी नहीं दी गई है।

श्रम विभाग और नगर निगम से भी होगी पूछताछ

माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के अनुसार होटल प्रबंधन से जानकारी मिलने के बाद श्रम विभाग और नगर निगम से भी रिकॉर्ड जुटाया जाएगा। पुलिस होटल में कर्मचारियों की नियुक्ति, उनके काम की जिम्मेदारी और फूड वेस्ट चैंबर की सफाई से जुड़े सुरक्षा इंतजामों की जांच करेगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि इस तरह के बंद चैंबर की सफाई के लिए निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया जा रहा था या नहीं। पुलिस का कहना है कि जिम्मेदारी तय होने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

काम पर भेजने वाले और सुरक्षा प्रबंधों पर उठेगा पर्दा

हादसे में जान गंवाने वाले चारों कर्मचारियों के स्वजन के बयान भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण हैं। फिलहाल स्वजन के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस उनके बयान दर्ज कर यह पता लगाएगी कि कर्मचारियों को चैंबर की सफाई के लिए किसने भेजा था और काम पर जाने से पहले उन्हें सुरक्षा के क्या इंतजाम उपलब्ध कराए गए थे।

एक को बचाने में चार जिंदगियां लील गया जहरीला चैंबर

31 अक्टूबर की रात आउटसोर्स कर्मचारियों को होटल के फूड वेस्ट टैंक की सफाई के लिए लगाया गया था। कमलेश तंबोली और वाहिद टैंक की सफाई कर रहे थे। बाहर मोटर लगाकर खराब सामग्री निकाली जा रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से कमलेश टैंक में गिर गया। उसे बचाने के लिए नितिन और वाहिद भी अंदर उतर गए। तीनों को फंसा देखकर होटल का सुपरवाइजर मनोज पुत्र तेजमल मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी झालावाड़, राजस्थान भी उन्हें बचाने पहुंचा, लेकिन वह भी टैंक में गिर गया। बंद चैंबर में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण चारों की दम घुटने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- राऊ मर्डर-सुसाइड केस: बेटे ने खोली 18 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग की पोल, पुलिस ने फैजान को दबोचा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।