• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में तराना फंटे पर बाइक सवारों को बचाने में पलटी बस, दो लोगों की दबने से मौत, 5 महिलाएं घायल

उज्जैन-आगर मार्ग पर तराना फंटे के पास शुक्रवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यात्री बस अनियंत्रित होकर पुलिया से उतरकर पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गई।

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 11:35:04 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 11:35:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में तराना फंटे पर बाइक सवारों को बचाने में पलटी बस, दो लोगों की दबने से मौत, 5 महिलाएं घायल
हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोगों की भीड़ और पलटी बस। -नईदुनिया

HighLights

  1. बाइक सवार को बचाने में पुलिया में उतरी बस
  2. पांच महिलाएं घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
  3. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : उज्जैन-आगर मार्ग पर तराना फंटे के पास शुक्रवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यात्री बस अनियंत्रित होकर पुलिया से उतरकर पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बस से यात्रियों को निकाला।

राघवी पुलिस ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 70 पी 0161 शुक्रवार दोपहर आगर से उज्जैन की ओर जा रही थी। तराना फंटे के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पुलिया के समीप से नीचे उतरकर पलट गई।


बस की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत

बताया जा रहा है कि इस दौरान फंटे के पास खड़े मोहन पुत्र मांगीलाल उम्र 50 वर्ष और महेश पुत्र बापू दोनों निवासी ब्राह्मण बड़ोदिया इंगोरिया बस की चपेट में आकर नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति ग्राम ठुकराल रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

रास्ते में दोनों मार्ग के समीप खड़े होकर बीड़ी पी रहे थे। बताया जा रहा है कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में बस में सवार गंगाबाई, तेजूबाई, विष्णुबाई, पेपाबाई और सगनाबाई सभी निवासी आगर भी घायल हुई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है।

दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर राघवी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बस को उठवाकर उसके नीचे दबे दोनों लोगों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, भोपाल से खाटूश्यामजी जाते हुए नाले में गिरी ट्रैवलर; MP के 8 श्रद्धालुओं की मौत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।