• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में पांच रुपये के पुराने नोट के बदले 55 हजार देने का झांसा देकर की ढाई लाख की ठगी

पांच रुपये के पुराने नोट के बदले 55 हजार रुपये देने का झांसा देकर 2.35 लाख रुपये की आनलाइन ठगी करने के मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने रीवा से एक आरोप...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 11:24:05 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 11:32:04 AM (IST)
उज्जैन में पांच रुपये के पुराने नोट के बदले 55 हजार देने का झांसा देकर की ढाई लाख की ठगी
झांसा देकर की ठगी। -एआई इमेज

HighLights

  1. चिमनगंज पुलिस ने रीवा से एक आरोपित को किया गिरफ्तार
  2. मुख्य आरोपी पुणे में कर रहा काम, तलाश में जल्द दी जाएगी दबिश
  3. फेसबुक पर पुराने नोट अच्छी कीमत पर खरीदने का विज्ञापन देखा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : पांच रुपये के पुराने नोट के बदले 55 हजार रुपये देने का झांसा देकर 2.35 लाख रुपये की आनलाइन ठगी करने के मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने रीवा से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के बैंक खाते में ठगी की राशि जमा हुई थी। पूछताछ में सामने आए मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस अब पुणे में दबिश देने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि कस्तूरीबाग कॉलोनी निवासी अंकित पुत्र श्यामसुंदर शर्मा के पिता ने फेसबुक पर पुराने नोट अच्छी कीमत पर खरीदने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर ठग ने पांच रुपये के पुराने नोट के बदले 55 हजार रुपये देने की बात कही।


अलग-अलग किस्तों में करीब 2.35 लाख रुपये ऑनलाइन जमा कर दिए

झांसे में आकर शर्मा ने अलग-अलग किस्तों में करीब 2.35 लाख रुपये ऑनलाइन जमा कर दिए। इसके बाद भी जब उन्हें रकम नहीं मिली तो ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने 2 जून को केस दर्ज किया था। मामले में 11 अक्टूबर को पुलिस ने रीवा में दबिश देकर आदर्श पुत्र अमित कुमार शुक्ला (25), निवासी बारोडा टोला, रीवा को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा था।

बैंक खाते में आई थी ठगी की रकम

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि रीवा निवासी करण पुत्र उमेश पाल इस मामले का मुख्य आरोपित है। ठगी की रकम आदर्श शुक्ला के बैंक खाते में जमा हुई थी। पुलिस शुक्ला को लेकर रीवा पहुंची और करण की तलाश की, लेकिन पता चला कि वह इन दिनों महाराष्ट्र के पुणे में रहकर काम कर रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही पुणे में दबिश दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बैंक में बंधक दुकान चुपचाप बेचकर हड़पे 21 लाख रुपये, साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में दो शातिर बिलासपुर में गिरफ्तार