• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मनाक! उज्‍जैन में महिला को शराब पिलाकर फुटपाथ पर दुष्‍कर्म, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

मध्‍य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्‍जैन से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक फल का ठेला लगाने वाले ने एक महिला से फुटपाथ पर दुष्‍कर्म किय...और पढ़ें

By Hitendra TiwariEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 05 Sep 2024 10:45:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Sep 2024 09:12:02 PM (IST)
शर्मनाक! उज्‍जैन में महिला को शराब पिलाकर फुटपाथ पर दुष्‍कर्म, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
उज्‍जैन में 45 वर्षीय महिला से दुष्‍कर्म। - सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. उज्जैन में शर्मसार कर देने वाली घटना
  2. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- उज्जैन कलंकित
  3. फल का ठेला लगाने वाले ने किया रेप

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। कोयला फाटक क्षेत्र में एक फुटपाथ पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसे शराब पिलाकर ज्यादती की गई।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मेघनगर झाबुआ में रहने वाली 45 वर्षीय महिला उज्जैन में रहकर पन्नी आदि बीनकर गुजारा करती है। क्षेत्र में फल का ठेला लगाने वाले लोकेश पुत्र ओंकारलाल निवासी राजीव नगर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।


किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इसी वीडियो के आधार पर और महिला द्वारा शिकायत किए जाने पर लोकेश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उज्जैन: किसने बनाया रेप का वीडियो, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

शराब पिलाई, फिर ज्यादती की

पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने बताया कि लोकेश ने उसे पहले शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी और भाग गया। घटना बुधवार की बताई जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने जांच टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को इसी मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में कायमी की थी। पड़ताल पूरी होने के बाद दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई और आरोपित को पकड़ा।

घटना को लेकर कांग्रेस हुई हमलावर

इस पूरे मामले पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फेसबुक पर लिखा कि एक बार फिर धर्मनगरी उज्जैन कलंकित हुई है। यदि मुख्यमंत्री के गृहनगर में यह हाल हैं तो बाकी प्रदेश के हालात को समझा जा सकता है। प्रदेश के एक-एक मंत्री से कांग्रेस सवाल कर रही है। शर्म से डूब मरना चाहिए। मंत्रियों को कुर्सी छोड़ देना चाहिए।