• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उज्जैन: किसने बनाया रेप का वीडियो, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

झाबुआ जिले की निवासी 45 वर्षीय महिला उज्जैन शहर में रहकर कचरे से सामान बीनने का काम करती थी। विगत बुधवार को शहर में कोयला फाटक के पास स्थित फुटपाथ पर ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 06 Sep 2024 08:12:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Sep 2024 01:14:27 AM (IST)
उज्जैन: किसने बनाया रेप का वीडियो, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
उज्‍जैन में 45 वर्षीय महिला से दुष्‍कर्म का बनाया गया था वीडियो। - सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. प्रियंका गांधी ने पोस्ट में लिखा- उज्जैन की पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता कलंकित।
  2. पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी प्रतिक्रिया दी। कहा- मध्‍य प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप।
  3. भाजपा ने किया कांग्रेस पर पलटवार, कहा-किसी भी घटना पर तुरंत होती है कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। शहर में कोयला फाटक क्षेत्र में महिला से फुटपाथ पर दिन-दहाड़े दुष्कर्म के मामले में राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मध्य प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा।

प्रियंका ने लिखा कि पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता कलंकित हुई है, वहीं कमलनाथ ने कानून व्यवस्था ठप होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में कोई भी घटना होती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई होती है।


उज्जैन की घटना में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह प्रदेश को बदनाम करने का काम कर रही है। वहीं, अब पुलिस घटना का वीडियो बनाकर बहुप्रसारित करने वाले की तलाश में जुटी है।

हालांकि महिला से दुष्कर्म का अरोपित पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि कि किसी व्यक्ति ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने बुधवार को वीडियो के आधार पर आरोपित लोकेश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

शर्मनाक! उज्‍जैन में महिला को शराब पिलाकर फुटपाथ पर दुष्‍कर्म, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

वीडियो बनाने वाला नागदा से आई बस से उतरा था

उज्जैन के एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि जिस व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बनाया, उसने दुष्कर्म करने वाले को रोकने और पुलिस को सूचना देने के बजाय वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति नागदा से आई बस से कोयला फाटक पर उतरा था। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।