उज्जैन में लुटेरी दुल्हन ने महाराष्ट्र के युवक को दिया झांसा, जेवर, सामान लेकर भागती पकड़ी गई
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में लुटेरी दुल्हन का केस सामने आया है। पुलिस ने सोनाली, पुष्पा सोनी, बेबीबाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सोन ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 01 Feb 2025 10:14:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Feb 2025 07:35:53 AM (IST)
शादी के नाम पर झांसा देकर भाग रही थी लुटेरी दुल्हन।HighLights
- युवक ने साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए।
- युवती से चिंतामन मंदिर में की थी शादी।
- शादी के बाद वह रफू चक्कर हो रही थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। गायत्री नगर निवासी युवक ने महाराष्ट्र के जलगांव निवासी युवती से चिंतामन मंदिर में 30 जनवरी को शादी की थी। विवाह के दो दिन बाद ही दुल्हन जेवरात व अन्य सामान लेकर भाग रही थी।
इस पर युवक ने उसे पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दुल्हन व दो अन्य महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
दुल्हन को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।
![naidunia_image]()
Looteri Dulhan: सुहागरात पर दूल्हे की तमन्ना रह गई अधूरी, आनन-फानन में सुबह पहुंचा थाने
- पुलिस ने बताया अखिलेश पुत्र रमेशचंद्र पाटीदार उम्र 32 वर्ष गायत्री नगर का विवाह नहीं हो रहा था।
- किसी परिचित ने पुष्पा सोनी निवासी शाजापुर के बारे में जानकारी दी थी कि वह शादियां करवाती है।
- अखिलेश ने फोन पर पुष्पा से संपर्क किया था।
- इस पर पुष्पा ने उसे बताया था कि महाराष्ट्र के जलगांव की बेबी बाई पाटिल से मुलाकात करवाई थी।
- बेबी बाई ने सोनाली पटेल निवासी जलगांव महाराष्ट्र के बारे में जानकारी दी।
- कहा कि लड़की वाले को साढ़े तीन लाख रुपये देना होंगे।
- इसके बाद उसका परिवार शादी के लिए तैयार होगा। अखिलेश ने बेबी बाई को रुपये दे दिए थे।
- इसके बाद उसने सोनाली से शादी तय कर दी थी।
![naidunia_image]()
सोता रह गया दूल्हा, गहने लेकर फरार हुई दुल्हन; एक लाख रुपये देकर युवक ने की थी शादी
नकली मां के साथ आई थी उज्जैन
- पुष्पा सोनी व बेबी बाई ने रुपये मिलने के बाद सोनाली को उज्जैन बुलाया था। यहां वह कुछ लोगों के साथ पहुंची और उन्हें अपना स्वजन बताया था।
- अखिलेश व सोनाली का विवाह चिंतामन मंदिर में 30 जनवरी को करवाया गया था।
- शादी के दूसरे दिन ही सोनाली पाटिल जेवरात व अन्य सामान लेकर भागने की तैयारी कर रही थी।
- इसे अखिलेश ने पकड़ लिया था। सख्ती से पूछताछ करने पर सोनाली ने बताया कि वह जेवरात लेकर भाग रही थी।
- पुष्पा सोनी ने उसे 40 हजार रुपये देने की बात कही थी। वह पूर्व से ही विवाहित है। बेबीबाई उसकी असली मां नहीं है।