• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

मालवा एक्सप्रेस का 15 अक्टूबर तक बदला रूट, उज्जैन-मक्सी के बाद रुठियाई-गुना होकर चलेगी

Indian Railway: मालवा एक्सप्रेस ट्रेन शुजालपुर, सीहोर, हिरदाराम नगर, निशातपुरा, बीना, ललितपुर और झांसी नहीं जाएगी।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 11:26:59 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 11:34:34 AM (IST)
मालवा एक्सप्रेस का 15 अक्टूबर तक बदला रूट, उज्जैन-मक्सी के बाद रुठियाई-गुना होकर चलेगी
मालवा एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले इसका रूट बदनले से होगी प्रभावित। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. अगासौद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग कार्य की वजह से रूट डायवर्ट हुआ
  2. मालवा एक्सप्रेस उज्जैन, मक्सी, रुठियाई और गुना होकर ग्वालियर पहुंचेगी
  3. डॉ. आंबेडकर नगर-कटरा और वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। झांसी मंडल के अगासौद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग कार्य के चलते डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल कटरा के बीच चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (Malwa Express) का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन (Indian Railway) 15 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन इसी मार्ग का उपयोग करेगी।

उज्जैन-मक्सी के बाद रुठियाई-गुना होकर जाएगी ट्रेन

ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर, इंदौर, देवास, उज्जैन, मक्सी, हरदा, हिरदाराम नगर, निशातपुरा, बीना, ललितपुर, झांसी और ग्वालियर होते हुए कटरा जाती थी। परिवर्तित मार्ग में उज्जैन, मक्सी, रुठियाई और गुना होकर ग्वालियर पहुंचेगी। इसके चलते ट्रेन शुजालपुर, सीहोर, हिरदाराम नगर, निशातपुरा, बीना, ललितपुर और झांसी नहीं जाएगी।


दो ट्रेनों का भोपाल स्टेशन पर ठहराव भी खत्म

रेलवे के अनुसार डॉ. आंबेडकर नगर-कटरा और वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है। ये ट्रेनें अब भोपाल रेलवे स्टेशन नहीं जाएंगी। परिवर्तित मार्ग के कारण दोनों ट्रेनों का हिरदाराम नगर और निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें : भोपाल-इटारसी होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनें नहीं रुकेंगी, 15 अक्टूबर तक बदलाव