उज्जैन में रील की आवाज कम करने पर भड़की युवती, साथियों के साथ मिलकर दो युवकों को पीटा
महाकाल दर्शन कर लौट रहे दो मुंबई निवासी युवकों से इंदौर-मुंबई एक्सप्रेस में तेज आवाज में रील चलाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि युवती और साथियों ने म...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 04:39:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 04:39:04 PM (IST)
दो युवकों के साथ ट्रेन में एक युवती और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। (एआई जनरेटेड)HighLights
- महाकाल दर्शन के बाद मुंबई लौट रहे थे दोनों युवक।
- ट्रेन में तेज आवाज में इंस्टाग्राम रील चलाने पर विवाद हुआ।
- युवती और उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर के दर्शन कर मुंबई लौट रहे दो युवकों के साथ ट्रेन में एक युवती और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। मामला इंदौर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के ए-3 कोच का है।
जीआरपी के अनुसार वीरेन्द्र पुत्र भीम सिंह निवासी मुंबई अपने मित्र जिग्नेश के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन आया था। दर्शन के बाद दोनों मंगलवार शाम इंदौर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस से मुंबई लौट रहे थे।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
- ट्रेन के रवाना होने के कुछ समय बाद कोच में यात्रा कर रही एक युवती मोबाइल पर इंस्टाग्राम रील तेज आवाज में देखने लगी। वीरेन्द्र और जिग्नेश ने युवती से आवाज कम करने का आग्रह किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि युवती और उसके साथ यात्रा कर रहे दो युवकों ने वीरेन्द्र व जिग्नेश के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों यात्रियों ने जीआरपी से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।