Magh Maas 2023: आज से माघ मास की शुरुआत, उज्जैन में शिप्रा नदी में स्नान करने पहुंच रहे श्रद्धालु
Magh Maas 2023: श्रीकृष्ण की आराधना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है माघ मास। ...और पढ़ें
By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 07 Jan 2023 08:53:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jan 2023 09:03:12 AM (IST)

Magh Maas 2023: उज्जैन। हिंदू कैलेंडर के अनुसार शनिवार से माघ मास की शुरुआत होगी। माघ मास में स्नान, दान, जप, तप का विशेष महत्व है। आज से श्रद्धालु शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। माघ मास भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है। पंचांगकर्ता ज्योतिर्विद पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया पद्मपुराण के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को पूजन करने से इतनी प्रसन्नता प्राप्त नहीं होती है, जितनी भक्तों के माघ मास में तीर्थ स्नान से प्राप्त होती है। इसलिए धर्मशास्त्रीय मान्यता में माघ मास में स्नान की परंपरा चली आ रही है। माघ मास में अगर श्रद्धालु किसी पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर पाते हैं, तो घर में ही सुबह जल्दी उठकर गंगाजल मिश्रित जल से स्नान कर पुण्य अर्जित किया जा सकता है।
Magh Mahina 2023 : तिल-गुड़ का सेवन लाभकारी
वैद्य पवन गोपीनाथ व्यास के अनुसार माघ ऋतु परिवर्तन का महीना है। इस महीने में व्यक्ति को गरिष्ठ भोजन का त्याग कर सादा भोजन करना चाहिए। आयुर्वेद में माघ माह में तिल गुड़ का सेवन विशेष लाभकारी बताया गया है। इससे शरीर में गर्मी तथा पुष्टता बनी रहती है।
Magh Month Festival 2023: माघ मास में यह त्योहार विशेष
माघ मास में 10 जनवरी को तिल चतुर्थी का पर्व रहेगा। इस दिन चिंतामन गणेश, बड़े गणेश सहित अन्य मंदिरों में तिल महोत्सव मनाया जाएगा। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का महापर्व मनेगा। 21 जनवरी को मौनी अमावस्या पर शनिश्चरी अमावस्या का महासंयोग रहेगा। 26 जनवरी को वसंत पंचंमी मनाई जाएगी। 5 फरवरी को रवि पुष्य नक्षत्र के संयोग में मघी पूर्णिमा का विशिष्ट संयोग रहेगा।