• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakal Mandir Reel: युवती ने महाकाल मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति के सामने ‘ये दिल तो प्यार मांगे है’ गाने पर बनाई रील, भड़का गुस्सा

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में एक बार फिर गाने पर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महाकाल लोक में एक युवती भगवान शिव की ध्यान की मुद्रा में बैठी मूर...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 21 Jan 2025 01:01:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jan 2025 03:12:05 PM (IST)
Mahakal Mandir Reel: युवती ने महाकाल मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति के सामने ‘ये दिल तो प्यार मांगे है’ गाने पर बनाई रील, भड़का गुस्सा
पूर्व में महाकाल परिसर में इस तरह की reels बनाई जा चुकी हैं।

HighLights

  1. युवती ने फिल्मी गाने पर बनाई रील पर भड़के पुजारी
  2. बोले- अमर्यादित आचरण करने वालों पर हो कार्रवाई
  3. पहले भी आ चुके ऐसे मामले, नहीं उतरता रील का नशा

नईदुनिया, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में एक युवती द्वारा फिल्मी गाने पर रील बनाने का मामला सामने आया है। इस पर मंदिर के पुजारी खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि धर्म स्थान पर अमर्यादित आचरण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

इससे पहले भी कुछ युवक-युवती मंदिर में फिल्मी गानों पर रील बना चुके हैं। मामले में मंदिर प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जा चुकी है।

naidunia_image

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ताजा मामला एक युवती के श्री महाकाल महालोक में ध्यानस्थ अवस्था में बैठे भगवान शिव की मूर्ति के समक्ष रील बनाने से जुड़ा है। इसमें युवती फिल्मी गीत ‘ये दिल तो प्यार मांगे है’ पर नृत्य करते हुए नजर आ रही है।


युवती द्वारा इंटरनेट माध्यमों पर रील बहु प्रसारित करने के बाद मामला सामने आया। मामले में मंदिर के पुजारी नाराज हैं। उनका कहना है कि युवक-युवतियों को किसी भी मंदिर में इस प्रकार की अशोभनीय हरकत नहीं करना चाहिए।

पं.महेश पुजारी ने कहा कि मंदिर धर्म, अध्यात्म के केंद्र हैं, यहां फूहड़ता फैलाने वाला कोई भी व्यक्ति भक्त नहीं हो सकता है। इसलिए ऐसे जो भी मामले संज्ञान में आते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - महाकाल मंदिर के स्वर्ण शिखर की चमक फीकी पड़ी, साफ करने के बजाए सोने की पॉलिश करना होगी

…और महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बिना अनुमति घुसने वाले को जेल

इससे पहले ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश करना एक युवक को भारी पड़ गया। मंदिर प्रबंध समिति की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग करने का प्रकरण दर्ज कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में मंदिर प्रशासक ने दो कर्मचारियों को नोटिस दिया है। वहीं दो सुरक्षाकर्मियों को हटाने के लिए निजी सुरक्षा कंपनी क्रिस्टल को पत्र भेजा है।

भीड़ प्रबंधन के लिए महाकाल मंदिर के गर्भगृह में $ जुलाई 2023 से ही प्रवेश प्रतिबंधित है। केवल साधु-संत और अतिविशिष्ट अतिथियों को ही प्रवेश दिया जाता है। इन अतिथियों को भी भीतर प्रवेश करने के लिए सामान्य वस्त्रों की बजाय धोती पहननी होती है।

सोमवार सुबह 8.25 बजे कुछ साधु-संत महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे चांदी द्वार होते हुए गर्भगृह की दहलीज पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया। इन साधु-संतों के साथ 21 वर्षीय निहाल सिंह पिता प्रहलाद सिंह नाम का युवक भी भीतर चला गया।

कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुजारियों ने गर्भगृह में युवक को ट्रैक सूट में शिवलिंग को स्पर्श करते देखा तो बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार निहाल सिंह उज्जैन के जयसिंहपुरा का रहने वाला है और रामघाट पर फूल-हार की दुकान संचालित करता है।

यहां भी क्लिक करें - साधु-संतों के साथ महाकाल के गर्भगृह में घुसा युवक, पुजारियों ने बाहर किया

कई बार टूटे नियम, नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं

  • 17 अक्टूबर 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ गर्भगृह में प्रवेश कर गए थे।
  • 19 अगस्त 2024: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, उज्जैन के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला सहित कुछ अन्य नेताओं ने गर्भगृह में प्रवेश कर पूजन किया था।
  • 10 अगस्त 2024: उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने अपने जन्मदिन पर अपने समर्थकों के साथ गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक किया था।
  • 8 जुलाई 2024: भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह और उनके स्वजन गर्भगृह में प्रवेश कर गए थे।