• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

Mahakal Mandir Ujjain: शिवनवरात्र के पांचवें दिन बाबा महाकाल ने छबीना रूप में दिए दर्शन

Shiv Navratri 2026: उज्जैन के महाकाल मंदिर में चल रहे शिवनवरात्र उत्सव के दौरान बाबा महाकाल अलग-अलग रुपों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। पांचवें दिन ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 10:41:28 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Feb 2026 10:52:40 AM (IST)
Mahakal Mandir Ujjain: शिवनवरात्र के पांचवें दिन बाबा महाकाल ने छबीना रूप में दिए दर्शन
छबीना रूप में सजे भगवान महाकाल।

HighLights

  1. इस बार शिवनवरात्र 10 दिनों तक मनाया जा रहा है
  2. बाबा महाकाल अलग-अलग रुपों में दर्शन दे रहे हैं
  3. शिवरात्रि के दिन महाकाल मंदिर में होगी विशेष पूजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र उत्सव के पांचवें दिन भगवान महाकाल का छबीना रूप में विशेष शृंगार किया गया। भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन को भक्त उमड़े। इससे पूर्व सुबह 8 बजे भगवान कोटेश्वर महादेव तथा उसके बाद गर्भगृह में भगवान महाकाल की विशेष पूजा हुई।

शाम को संध्या आरती में भगवान को नए वस्त्र तथा आभूषण धारण कराकर दूल्हा रूप में शृंगारित किया गया। पं.महेश पुजारी ने बताया छबीना का अर्थ सुंदर दिखाई देने वाला दूल्हा है।

अभिराम दास त्यागीजी महाराज ने किए दर्शन

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र के पांचवें दिन मंगलवार को हिमालयवासी अभिराम दास त्यागीजी महाराज ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की तथा हिमालय से लाया गया गंगाजल अर्पित किया।

naidunia_image

इसके बाद नंदी मंडपम में बैठकर शिवार्चन किया। महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन के बाद महाराजश्री मंगलनाथ मार्ग स्थित आश्रम पहुंचे तथा अनुयायियों से भेंट की। मनीष शर्मा ने बताया अभिराम दास त्यागी महाराज हिमालय पर्वत पर निवास करते हैं तथा हमेशा साधना में लीन रहते हैं। देशभर में उनके 30 से ज्यादा आश्रम हैं। उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम के सामने भी उनका आश्रम है।


यहां रामानंदीय साधु संत निवास करते हैं। मंगलवार को महाकाल दर्शन के बाद महाराजश्री का यहां आगमन हुआ। दिनभर शिष्य व श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर महाराजश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार सुबह महाराजश्री पुन: मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।

भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी

महाकाल मंदिर में इन दिनों फिल्म जगत की हस्तियों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। 20 दिन में दूसरा मौका था जब सुनील शेट्टी भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे। शिवनवरात्र में देशभर से फिल्म और टीवी जगत के कलाकार भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंच रहे हैं।

naidunia_image

मंगलवार को फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान नंदीजी के कानों में मनोकामना मांगी। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेता का स्वागत सम्मान किया गया।

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बीस दिन पहले ही फिल्म बार्डर-2 रिलीज हुई थी, तब भगवान महाकाल के दर्शन करने आया था।

हमेशा ही जब आते हैं, तो भगवान से कुछ ना कुछ मांगते हैं अपने लिए, परिवार के लिए, स्वास्थ्य के लिए। मैं चाहता हूं सभी स्वस्थ रहें तथा अच्छा काम करते रहें। आज दिन भी बहुत बड़ा है शिवनवरात्र चल रही है, मैं जब भी यहां दर्शन करने आता हूं तो ऊर्जा से भर जाता हूं।

यह भी पढ़ें : महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रवेश करते ही दिखेगा सनातन का गौरव, बनेंगे 9 भव्य द्वार