• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakal Temple Fire: प्रशासन ने शुरू की मजिस्ट्रियल जांच, तीन दिन में आएगी रिपोर्ट

Mahakal Temple Fire: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। तीन दिन में इसकी रिपोर्ट आएगी।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:47:31 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 09:47:31 AM (IST)
Mahakal Temple Fire: प्रशासन ने शुरू की मजिस्ट्रियल जांच, तीन दिन में आएगी रिपोर्ट
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को आग लग गई थी

HighLights

  1. गर्भगृह में लगी आग की मजिस्ट्रियल जांच शुरू
  2. तीन दिन में आएगी जांच रिपोर्ट
  3. गर्भगृह में कपड़े के कारण फैली थी आग

Mahakal Temple Fire नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सोमवार सुबह आग लगने के मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। कलेक्टर नीरज सिंह ने तीन दिन में रिपोर्ट मिलने की बात कही है। इस बीच प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि श्रृंगार के बाद कपूर आरती के दौरान स्प्रे से गुलाल उड़ाने पर आग भभकी थी। चांदी की दीवार पर लगाए गए कपड़े के कारण आग तेजी से फैली और पुजारियों और सेवकों को चपेट में ले लिया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग आखिर कैसे लगी।

बता दें कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान आग लगी थी। इसमें पुजारियों सहित कुल 14 लोग घायल हो गए थे। इनमें से नौ पुजारियों, सेवकों को इंदौर रेफर किया गया था। कलेक्टर के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सभी का बेहतर इलाज किया जा रहा है। इस बीच तीन पुजारियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।


दो हजार से अधिक लोग थे

भस्म आरती दर्शन के लिए नंदीहाल, गणेश और कार्तिकेय मंडपम् में दो हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगने पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी। कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पाया। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।