• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakal Temple Ujjain: मंदिर प्रशासन ने ठगी करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी को हटाया, सख्त कार्रवाई के निर्देश

मंदिर के ही आउटसोर्स कर्मचारी ने दर्शनार्थी से दो हजार रुपये ले लिए। सुबह मंदिर में प्रवेश के समय मामला सामने आया। मंदिर प्रशासन ने कर्मचारी को नौकरी ...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Tue, 28 May 2024 09:10:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 May 2024 09:10:19 PM (IST)
Mahakal Temple Ujjain: मंदिर प्रशासन ने ठगी करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी को हटाया, सख्त कार्रवाई के निर्देश

HighLights

  1. कर्मचारी ने दर्शनार्थी से दो हजार रुपये ले लिए
  2. दर्शनार्थी रात 2 बजे मंदिर पहुंचा और मंदिर में प्रवेश किया तो रोका गया
  3. कर्मचारी मंदिर पहुंचा और रुपये लौटाने की बात कही

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन आरोपितों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रहा है, इससे दलालों के हौसले बुलंद है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु के साथ भस्म आरती अनुमति दिलाने के नाम पर ठगी की गई।

मंदिर के ही आउटसोर्स कर्मचारी ने दर्शनार्थी से दो हजार रुपये ले लिए। सुबह मंदिर में प्रवेश के समय मामला सामने आया। मंदिर प्रशासन ने कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह की है। रविवार को छत्तीसगढ़ से आया एक युवक मंदिर के शीघ्र दर्शन काउंटर पर भस्म आरती के संबंध में पूछताछ कर रहा था।


देर रात मंदिर में बुलाया

इसी दौरान मंदिर में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी ईश्वर पटेल ने श्रद्धालु से भस्म आरती अनुमति दिलाने के लिए दो हजार रुपये की मांग की। इसके बाद दर्शनार्थी ने कर्मचारी को दो हजार रुपये दे दिए। इसके बाद कर्मचारी ने श्रद्धालु को रात 2 बजे मंदिर आने को कहा। दर्शनार्थी रात 2 बजे मंदिर पहुंचा और मंदिर में प्रवेश करने लगा।

गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने दर्शन अनुमति नहीं होने पर दर्शनार्थी को रोक दिया तथा मंदिर कर्मचारी उमेश पंड्या व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को शिकायत की। इसके बाद अधिकारी ने रात में ही आउटसोर्स कर्मचारी को बुलाया, कर्मचारी मंदिर पहुंचा और रुपये लौटाने की बात कही।

मंदिर प्रशासक मृणाल मीणा ने कर्मचारी को ठगी का दोषी पाते हुए नौकरी से हटाने की कार्रवाई की। बता दें दो दिन पहले ही गुड़गाव के दर्शनार्थियों से एक पंडित ने शयन दर्शन कराने के लिए 4400 रुपये की मांग की थी।