• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Umaria Crime: आदिवासी महिला के साथ दो साल से कर रहा था BJP का पार्षद बलात्कार, नहीं हुई गिरफ्तारी

अपराध दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने मामले को पूरी तरह से दबाए रखा और अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मामला द...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Tue, 28 May 2024 07:39:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 May 2024 08:07:29 PM (IST)
Umaria Crime: आदिवासी महिला के साथ दो साल से कर रहा था BJP का पार्षद बलात्कार, नहीं हुई गिरफ्तारी

HighLights

  1. अपराध दर्ज करने के बाद भी दबाए रखा मामला
  2. अपराध 18 मई की शाम को दर्ज किया गया था
  3. 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी

उमरिया, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिले में एक आदिवासी महिला के साथ पिछले दो साल से जयादा समय से एक भाजपा नेता द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है।

अपराध दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने मामले को पूरी तरह से दबाए रखा और अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मामला दर्ज हुए दस दिन का समय बीत चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह अपराध 18 मई की शाम को दर्ज किया गया था। मामला उमरिया जिले के कोयलांचल क्षेत्र नौरोजाबाद से सामने आया है।


naidunia_image

जहां एक दलित आदिवासी महिला अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थी लेकिन एक दबंग भाजपा नेता और नगर परिषद के वार्ड पार्षद के द्वारा न सिर्फ महिला को प्रताड़ित किया गया बल्कि उसके पति और बच्चों को जान से मार देने की धमकी देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। भाजपा नेता है आरोपित पुलिस ने पार्षद मुकेश उपाध्याय के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक दबंग भाजपा नेता नगर परिषद नौरोजाबाद के वार्ड नंबर 10 का पार्षद मुकेश उपाध्याय ने अपनी दबंगई के चलते कई बार महिला के घर में जबरन घुसकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।आरोपित महिला के द्वारा विरोध किए जाने पर वह उसके पति और बच्चों को जान से मार डालने की धमकी देकर उसे चुप कर देता था।

लेकिन जब हद पार हो गई तब महिला ने सारी आपबीती अपने पति, जीजा और बहन से बताई है। तब जाकर महिला ने अपने पति के साथ जाकर पुलिस थाना नौरोजाबाद में शिकायत दर्ज कराई है।इस तरह हुई शुरुआत पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दैहिक शोषण का यह सिलसिला वर्ष 2022 मार्च में शुरू हुआ था।

महिला ने पुलिस को बताया कि भाजपा नेता ने उसके मोबाइल पर मैसेज करना शुरू किया और फिर बाद में एक दिन उसके घर में घुस आया। इसके बाद उसने महिला को उसके पति और बच्चों को जान से मार डालने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करने लगा। यह सिलसिला दो साल से चल रहा था और पार्षद इस दौरान लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। जब बात हद से गुजर गई तो महिला ने इस बारे में अपने पति, बहन और अन्य लोगों से बता दिया और थाने जाकर मामला दर्ज करा दिया।

नौरोजाबाद थाने में मुकेश उपाध्याय के विरुद्ध धारा 377 के तहत अपराध दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रतिपाल सिंह महोबिया, एडिशनल एसपी उमरिया