• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakumbh 2025: ‘महाकाल महाराज आपको महाकुंभ में आमंत्रित करने आए हैं’... लेटर हेड पर लिखकर उज्जैन पहुंचे योगी सरकार के मंत्री

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए साल में मकर संक्रांति से महाकुंभ की शुरुआत होगी। इसमें देश-दुनिया के श्रद्धाल...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 15 Dec 2024 07:20:18 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Dec 2024 07:20:18 AM (IST)
Mahakumbh 2025: ‘महाकाल महाराज आपको महाकुंभ में आमंत्रित करने आए हैं’... लेटर हेड पर लिखकर उज्जैन पहुंचे योगी सरकार के मंत्री
भगवान महाकाल से महाकुंभ निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना करते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (स्रोत - महाकाल मंदिर समिति)

HighLights

  1. सरकारी लेटर हेड पर लिखा निमंत्रण
  2. परंपरा अनुसार पीले चावल भी रखे गए
  3. काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन (Prayagraj Mahakumbh 2025)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ में आने के लिए योगी सरकार ने भगवान महाकाल को न्योता भेजा है। योगी सरकार के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे तथा लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया।

दोनों मंत्रियों ने लिखा- ‘महाराजाधिराज महाकाल महाराज हम आपको महाकुंभ में आमंत्रित करने के लिए उपस्थित हुए हैं। दिव्य कुंभ में आप विराजमान हो तथा महाकुंभ निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी कृपा करना।’

naidunia_image

माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण

  • उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी मंडपम में बैठकर लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण भेंट किया।
  • दोनों ने भगवान महाकाल को प्रयागराज महाकुंभ में पधारने के लिए निमंत्रण लिखा तथा पीले चावल भी रखे। साथ ही दोनों ने माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण भेंट किया।
  • दोनों मंत्रियों ने भगवान नंदी जी के कान में भी महाकुंभ को सफलता प्रदान करने की प्रार्थना की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में देश विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

यहां भी क्लिक करें - नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आरएफआईडी बैंड से मिलेगी एंट्री

भगवान महाकाल को ढाई लाख रुपये का छत्र भेंट

इस बीच,ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को मुंबई से आए भक्त ने भगवान महाकाल को 3 किलो 250 ग्राम चांदी का छत्र भेंट किया है। इसका बाजार मूल्य ढाई लाख रुपये से अधिक बताया जाता है। मंदिर प्रशासन की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया।


naidunia_image

मीडिया समन्वयक राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया मुंबई निवासी अक्षय शर्मा ने पुजारी राघव ओम पुजारी की प्रेरणा से भगवान महाकाल को सवा तीन किलो चांदी से निर्मित खूबसूरत छत्र भेंट किया है। छत्र पर सुंदर अक्षरों में भगवान महाकाल की स्तुति का अंकन है। दानदाता ने सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को छत्र भेंट किया। सहायक प्रशासक ने दानदाता को दान की विधिवत रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल की प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया।

यहां भी क्लिक करें - भेंट से भर गया कालभैरव का खजाना, दो महीने में 25 लाख रुपये चढ़ावा आया

naidunia_image

( विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर हाईटेक होता जा रहा है। दर्शन व्यवस्था से लेकर प्रसाद वितरण तक में तकनीक का उपयोग हो रहा है। भस्म आरती दर्शन के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडी (आरएफआइडी) से प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं सहित मंदिर कर्मचारियों को भी प्रवेश व्यवस्था में सुविधा हो रही है। यह व्यवस्था नंदी हाल से दर्शन के लिए भी लागू होने वाली है। वहीं मंदिर में विक्रय किए जाने वाले लड्डू प्रसाद के लिए भी वेंडिंग मशीन लगाई गई है। अब जल्द ही भीड़ नियंत्रण व अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए फ्लैप बैरियर लगाने की तैयारी की जा रही है।)