• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में महंगा हुआ दूध, दाम में चार रुपये की बढ़ोतरी, 66 रुपये लीटर मिलेगा, किसान से खरीदी भाव भी बढ़ा

शहर में शनिवार से उपभोक्ताओं को दूध 66 रुपये लीटर मिलेगा। अब तक दूध 62 रुपये लीटर की दर से बिक रहा था। रिटेल दूध विक्रेता संघ ने शुक्रवार को हुई बैठक ...और पढ़ें

By Hitendra TiwariEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 09:24:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 09:24:04 PM (IST)
उज्जैन में महंगा हुआ दूध, दाम में चार रुपये की बढ़ोतरी, 66 रुपये लीटर मिलेगा, किसान से खरीदी भाव भी बढ़ा
उज्जैन में महंगा हुआ दूध। (एआई इमेज)

HighLights

  1. अब तक दूध 62 रुपये लीटर की दर से बिक रहा था
  2. रिटेल दूध विक्रेता संघ ने बैठक में लिया निर्णय
  3. दूध की बढ़ती लागत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : शहर में शनिवार से उपभोक्ताओं को दूध 66 रुपये लीटर मिलेगा। अब तक दूध 62 रुपये लीटर की दर से बिक रहा था। रिटेल दूध विक्रेता संघ ने शुक्रवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से दूध के विक्रय भाव में चार रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का निर्णय लिया।

रिटेल दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोहन वासवानी ने बताया कि दूध की बढ़ती लागत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही किसानों से दूध खरीदी के भाव में भी 50 पैसे प्रति फैट की बढ़ोतरी की गई है। अब किसानों से दूध 9.70 रुपये प्रति फैट की दर से खरीदा जाएगा।


दूध विक्रेताओं के अनुसार नई दरें प्रभावी कर दी गई हैं। इससे शहर में प्रतिदिन दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर भी असर पड़ेगा। बैठक में राजेश जवर, प्रकाश खंडेलवाल, अशोक यादव, दिलीप बैरागी सहित अन्य दूध विक्रेता मौजूद थे।

स्कूटी पर कर रहे थे शराब तस्करी, दो गिरफ्तार

उज्जैन: पंवासा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित स्कूटी पर दो झोलों में 325 क्वार्टर शराब भरकर ले जा रहे थे। पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि दो व्यक्ति स्कूटी से करोदिया रोड से श्री सिंथेटिक की ओर अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने जीवनपुरा खेड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी कर तलाशी ली तो दो झोलों में शराब के क्वार्टर मिले। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम नवीन पुत्र दिनेश उम्र 32 वर्ष निवासी चाणक्यपुरी देवास और सतीश पुत्र रुपसिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पटाड़ी देवास बताए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 34(2) मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- 'सिंहस्थ में नहीं होगी दूध-दही की किल्लत': उज्जैन में लगेगा 3 लाख लीटर क्षमता वाला सांची का नया प्लांट, लागत होगी 250 करोड़ रुपये