• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में पड़ोसी से मामूली विवाद के तीन दिन बाद घर में घुसकर हमला, हथौड़े और डंडों से की तोड़फोड़

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बेटी के जन्मदिन को लेकर पड़ोसी से हुए मामूली विवाद के तीन दिन बाद आरोपियों ने सांवेर और उज्जैन से रिश्तेदारों व साथियों को बुलाकर महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।

By Prakash PrajapatEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 03:12:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 03:13:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में पड़ोसी से मामूली विवाद के तीन दिन बाद घर में घुसकर हमला, हथौड़े और डंडों से की तोड़फोड़
आरोपितों का जुलूस निकालती पुलिस।

HighLights

  1. जन्मदिन के विवाद के तीन दिन बाद घर में घुसकर तोड़फोड़
  2. सांवेर-उज्जैन से रिश्तेदार बुलाकर महिला व मासूम बच्ची से मारपीट
  3. इस मामले में पांच आरोपितों को जेल भेजा गया है

नईदुनिया न्यूज, नागदा जंक्शन। बेटी के जन्मदिन को लेकर पड़ोसी से हुए मामूली विवाद के तीन दिन बाद आरोपितों ने सांवेर और उज्जैन से रिश्तेदारों व साथियों को बुलाकर महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान महिला और उसकी मासूम बेटी के साथ मारपीट भी की गई। घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। दो आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बीसीआई क्लब के पास अशोक कॉलोनी निवासी सरिता पत्नी ताराचंद सैर (45) की बेटी के जन्मदिन पर 9 नवंबर को पड़ोसी विजय जिनवाल से विवाद हुआ था।


सांवेर और उज्जैन से बुलाए थे रिश्तेदार व साथी

आरोप है कि इसी विवाद के बाद विजय ने सांवेर और उज्जैन से अपने रिश्तेदारों व साथियों को बुलाया और सरिता के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर सरिता और बच्ची के साथ मारपीट की गई, जिससे सरिता के सिर में चोट आई।

यह भी पढ़ें- भिंड में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक को पीटा

हथौड़ा व डंडे जब्त, पांच आरोपित भेजे गए जेल

पुलिस ने आरोपित विजय जिनवाल, मुकेश भारती और अमन भारती सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लोहे का हथौड़ा और दो लकड़ी के डंडे जब्त किए गए। न्यायालय के आदेश पर आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।