• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

पटना से दौड़ते हुए भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे मोनूराज, 12 ज्योतिर्लिंगों की करेंगे यात्रा

मां के प्रति समर्पण और भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था लेकर बिहार की राजधानी पटना से निकले मोनूराज चौहान गुरुवार को दौड़ते हुए उज्जैन पहुंचे।

By Prakash PrajapatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 08:49:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 08:49:44 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पटना से दौड़ते हुए भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे मोनूराज, 12 ज्योतिर्लिंगों की करेंगे यात्रा
महाकाल दर्शनों के लिए आए मोनूराज चौहान। -नईदुनिया

HighLights

  1. दौड़ लगाकर 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले हैं
  2. अब तक 236 दिन पूरी कर चुकी है उनकी आध्यात्मिक यात्रा
  3. आस्था और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का संकल्प

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : मां के प्रति समर्पण और भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था लेकर बिहार की राजधानी पटना से निकले मोनूराज चौहान गुरुवार को दौड़ते हुए उज्जैन पहुंचे।

उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। मोनूराज देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा दौड़ लगाकर पूरी करने के संकल्प के साथ निकले हैं। उनकी यह कठिन और साहसिक आध्यात्मिक यात्रा अब तक 236 दिन पूरे कर चुकी है।

आस्था और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का संकल्प भी है

मोनूराज ने बताया कि उन्होंने अपनी इस अनूठी यात्रा को अपनी मां के साथ ही देश की सभी माताओं को समर्पित किया है। दौड़ते हुए देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों तक पहुंचना उनके लिए केवल शारीरिक चुनौती नहीं, बल्कि आस्था और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का संकल्प भी है।

भगवान महाकाल के दर्शन करना उनकी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा

उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करना उनकी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। इस दौरान उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई दर्शन व्यवस्थाओं की सराहना की। मंदिर में दर्शन के दौरान उनका स्वागत-सत्कार किया गया।


दीपावली पर्व पर नगर विद्युत रोशनी से जगमग हुआ बाजार

खाचरौद : पांच दिवसीय दीप उत्सव की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस पर्व से हो रही है। पर्व को लेकर पूरा नगर विद्युत रोशनी से जगमगाया गया है। झिलमिल रंगबिरंगी लाइटों से सजा नगर मां लक्ष्मी के आगमन की प्रतीक्षा में सज धज कर तैयार है। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह भी है। बाजारों में रौनक छाने के साथ ही ग्राहकी भी बढ़ी है।

नगर के सभी प्रतिष्ठानों सहित सभी सनातनी धर्मावलंबियों के घर विद्युत रोशनी से दमक उठे हैं। झिलमिल रोशनी से नहाया हुआ नगर से त्योहार की खुशियां और दुगनी हो चली है।

यह भी पढ़ें- 3 साल में दोगुने से अधिक बढ़ा MP टूरिज्म, अकेले उज्जैन पहुंचे 8.40 करोड़ श्रद्धालु! जानिए MP के किस शहर में आए सबसे ज्यादा टूरिस्ट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।