
MP News राज्य ब्यूरो, भोपाल। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले इंदौर से महाकालेश्वर, इंदौर से ओंकारेश्वर और इंदौर से बाकी धार्मिक स्थानों की यात्रा करा सकें। इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। अंतरिम बजट में भी इसके लिए कुछ प्रावधान किया है। धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा देने की तैयारी है।
मोहन यादव ने कहा कि हम कोशिश तो यह कर रहे हैं कि टेंडर ठीक समय पर हो जाएं तो लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) के पहले इंदौर से सभी धार्मिक स्थानों की यात्रा करा सकें। इसी प्रकार से ग्वालियर से ओरछा, ग्वालियर से दतिया, पीतांबरा पीठ के दर्शन करने का मौका मिल जाए। ऐसी ही कई सारी योजनाओं को लेकर हमनें अंतरिम बजट में रास्ता बनाया है।
केंद्रीय कर में जिन तीन राज्यों को सर्वाधिक हिस्सा मिल रहा है, उनमें मध्यप्रदेश भी एक है ...
हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि महाकाल मंदिर, ओरछा सहित मध्यप्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों में हवाई यात्रा की सुविधा शीघ्र ही शुरू होगी : CM@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/zP2I3CmN0D
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 12, 2024
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को विकास परक और नागरिकों के कल्याण का बजट बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट शिक्षा, सिंचाई, कृषि, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, शहरी विकास, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, स्वास्थ्य और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े प्राथमिक क्षेत्र और जनकल्याण के कार्यों के लिए पर्याप्त राशि के प्रावधान के साथ तैयार किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिम बजट में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए पर्याप्त राशि रखी गई है। महिलाओं और किसानों के लिए भी सर्वाधिक राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि अंतरिम बजट जन आकांक्षाओं के अनुरूप है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narednra Modi) के कुशल नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम विकास के लिए चिंतित और सक्रिय है।
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश अंतरिम बजट 2024 पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझे प्रसन्नता है कि हमने सभी वर्गों के लिए पिछली कमलनाथ की सरकार से लगभग दोगुनी राशि अंतरिम बजट में रखी है। इन वर्गों में प्राप्त धन राशि देकर के हमने कोशिश की है कि हमारी विकास परत सभी… pic.twitter.com/IymyMOUspq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024