
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं की भीड़ और शहर की संकरी गलियों में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अपनी अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने जा रहा है। इसके तहत छह करोड़ रुपये की लागत से 76 फर्स्ट रिस्पान्डर फायर बाइक खरीदी जाएंगी।
छह महीने में इनकी आपूर्ति की जाएगी। इन बाइकों की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि ये उन स्थानों तक भी पहुंच सकेंगी, जहां बड़ी दमकल गाड़ियों का पहुंचना मुश्किल होता है।
इस तरह सिंहस्थ मेला क्षेत्र में ये शुरुआती आग पर काबू पाने में मददगार होंगी। फायर बाइक में दोनों ओर कम से कम 40 लीटर क्षमता के पानी के टैंक होंगे। वाटर-मिस्ट तकनीक पानी की महीन बूंदों के जरिए आग की गर्मी तेजी से कम करने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें- उज्जैन में बनेंगे चारों शंकराचार्य पीठों के मठ, शहर बनेगा सनातन परंपरा का केंद्र : सीएम