Paryushan: श्वेतांबर मूर्ति पूजक-स्थानकवासी संघ के पर्युषण पर्व आज से
12 सितंबर को प्रात: 9 बजे कल्पसूत्र शास्त्र बहरानेे का चढ़ावा बोला जाएगा। पश्चात चैत्य परिपाटी का जुलूस निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुुुख जैन मंदिरों में दर्शनार्थ जाएगा
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 12 Sep 2023 08:09:12 AM (IST)
Updated Date: Tue, 12 Sep 2023 08:09:51 AM (IST)
साध्वी अमृत रसा श्रीजी मसा द्वारा श्री राजेंद्र सूरि जैन पोषधशाला में अमृत कलश भरवाया गया।खाचरौद। श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ एवं स्थानकवासी संघ के आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की शुरुआत मंगलवार से होगी। 12 से 19 सितंबर तक चलने वाले पर्व के दौरान अनेक धर्म आराधनाएं होंगी और समाजजन अपने कर्मों के क्षय करने एवं आत्म कल्याण के लिए त्याग, तपस्या एवं धर्म क्रियाओं में लीन रहेंगे। स्थानकवासी संप्रदाय प्रवर्तक प्रकाश मुनि की निश्रा में महावीर भवन में एवं श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ साध्वी अमृतरसा की निश्रा में मनाएगा।
पर्युषण पर्व में लगभग 125 अठाई तप कर रहेे आराधक को साध्वी अमृत रसा सोमवार को दोपहर 2 बजे श्री राजेंद्र सूरि जैन पोषधशाला में अमृत कलश भरवाया। 12 सितंबर को प्रात: 9 बजे कल्पसूत्र शास्त्र बहरानेे का चढ़ावा बोला जाएगा। पश्चात चैत्य परिपाटी का जुलूस निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुुुख जैन मंदिरों में दर्शनार्थ जाएगा।
पर्युषण के दौरान पौथा जी कल्पसूत्र शास्त्र का चल समारोह, शास्त्र का वाचन, भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन आदि धार्मिक आयोजन होंगे। जानकारी धर्मचंद नांदेचा ने दी। इधर स्थानकवासी संप्रदाय पर्युषण पर महावीर भवन में मनाएगा।
प्रतिदिन प्रात: 8.30 बजे से प्रवर्तक प्रकाश मुनि के मुखारविंद से शास्त्र वाचन एवं प्रवचन दोपहर 2 बजे कल्पसूत्र वाचन, शाम को प्रतिक्रमण होगा। 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे संत श्री की निश्रा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। 19 सितंबर को संवत्सरी का महा प्रतिक्रमण होगा। जानकारी स्थानकवासी संघ सचिव महेंद्र चंडालिया ने दी।