नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को उज्जैन के जीवाजी वेधशाला परिसर में स्थापित विश्व की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण वर्चुअल रूप से करेंगे। वे यहां 6265 करोड़ के अन्य 689 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा, जिसका लाइव प्रसारण सभी जिला और नगरीय निकाय मुख्यालय पर होगा।
"वैदिक काल गणना का नया अध्याय लिखेगा मध्यप्रदेश"
भारतीय काल गणना का केंद्र रही बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित होने जा रही विश्व की पहली "विक्रमादित्य वैदिक घड़ी"
वैदिक घड़ी में सूर्योदय-सूर्यास्त से लेकर सूर्य और चंद्र ग्रहण सहित मिलेंगी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां।… pic.twitter.com/hv8dEn7isE
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 27, 2024
मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे।सबसे खास बात ये है कि प्रस्तावित लोकार्पण एवं भूमिपूजन की सूची में पहली बार एक लाख रुपये तक के सड़क, नाली, शेड निर्माण जैसे अनेक कार्यों को भी शामिल किया गया है।
विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा (वीसी के माध्यम से)
विश्व की पहली 'वैदिक घड़ी' सहित
₹16,961 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
एवं प्रदेश के समस्त जिलों में साइबर तहसील का शुभारंभ
गरिमामयी उपस्थिति
श्री मंगुभाई पटेल,… pic.twitter.com/AHAkFbOLey
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 28, 2024
उज्जैन-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र, प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का विधानसभा क्षेत्र है। यहां 127 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और तीन निर्माण कार्यों (वैदिक घड़ी, संजीवनी क्लिनिक, होम्योपैथी औषधालय भवन) का लोकार्पण प्रस्तावित है। यहीं से विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के समीप उज्जैन विकास प्राधिकरण की आकार लेने वाली टीडीएस-3 और टीडीएस-4 आवासीय योजना का भूमिपूजन भी किया जाएगा।
उज्जैन-उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए आयुष विंग कार्यालय और वार्ड 33 के भिक्षुक गृह में बनाए संजीवनी पाली क्लिनिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा। 18 भिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इसी समय उज्जैन दक्षिण, घटि्टया, तराना, बड़नगर, खाचरौद में नर्मदा-गंभीर का पानी पहुंचाने के लिए 1462 करोड़ रुपये की नर्मदा-गंभीर समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन भी किया जाएगा। याद रहे कि वैदिक घड़ी का लोकार्पण पहले 1 मार्च को प्रस्तावित था। विक्रमोत्सव- 2024 के आमंत्रण पत्र में इसका लेख भी किया गया था।
यह भी जानिये वैदिक घड़ी की स्थापना नगर निगम द्वारा एक करोड़ 47 लाख रुपये खर्च कर बनाए टावर पर की गई है। वैदिक घड़ी, 30 मूहूर्त के साथ भारतीय मानक समय और ग्रीनविच मिन टाइम बताएगी। इसके बैकग्राउंड में देश-दुनिया के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की तस्वीर दिखेगी। शहर के तापमान, हवा की गति, मौसम की जानकारी भी मिलेगी।