• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakal Mandir: सबसे पहले भस्म आरती में भगवान महाकाल को बंधेगी राखी, सवा लाख लड्डू का भोग लगेगा

उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। तड़के 4 बजे भस्म आरती में पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 07:55:59 AM (IST)Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 08:46:52 AM (IST)
Mahakal Mandir: सबसे पहले भस्म आरती में भगवान महाकाल को बंधेगी राखी, सवा लाख लड्डू का भोग लगेगा
भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग। फाइल फोटो

HighLights

  1. हिंदू धर्म के सभी प्रमुख तीज त्योहार सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाए जाते हैं।
  2. जो भक्त पूरे माह श्रावण का उपवास रखते हैं, वे लड्डू प्रसाद लेकर इसे खोलते हैं।
  3. महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन करने के बाद दिव्य रूप में शृंगार किया जाएगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 9 अगस्त शनिवार को सबसे पहले रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। तड़के 4 बजे भस्म आरती में पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को राखी बांधेंगी। इसके बाद अवंतिकानाथ को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाकर महाआरती की जाएगी।

भक्तों को दिनभर लड्डू महाप्रसादी का वितरण होगा। बता दें जो भक्त पूरे माह श्रावण का उपवास रखते हैं, वे भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही उपवास खोलते हैं। इसलिए राखी पर पूरे दिन पुजारियों द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया जाता है।


भगवान महाकाल उज्जैन के राजा हैं, इसलिए हिंदू धर्म के सभी प्रमुख तीज त्योहार सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाए जाते हैं। इस बार 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार भी सबसे पहले राजा के आंगन में मनाया जाएगा। तड़के 4 बजे भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन करने के बाद दिव्य रूप में शृंगार किया जाएगा।

naidunia_image

भगवान को राजसी वस्त्र आभूषण धारण कराए जाएंगे। इसके बाद पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान को रखी बांधेंगी। भगवान को सवा लाख लड्डू का महाभोग लगाकर आरती की जाएगी। मंदिर के नैवेद्य कक्ष में महाभोग के लिए शुद्ध देशी घी से लड्डू बनाने का काम जारी है।

महाकाल के आंगन में खाचरौद व उज्जैन के कलाकारों ने बांधा समां

महाकाल के आंगन में गुरुवार को आयोजित श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या की 17 वीं सांझ रसरंजक रही। खाचरौद व उज्जैन के कलाकारों ने अपनी मंजी हुई प्रस्तुति से ऐसा समा बांधा की दर्शक मुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महाकाल महाकाल की पूजा अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य पं.राजेश पुजारी ने कलाकारों का सम्मान किया।

पीआरओ गौरी जोशी ने बताया शाम का शुभारंभ डॉ. परमानंद गंधर्व के निर्देशन में खाचरौद के कलाकारों द्वारा दी गई ताल वाद्यों की सामूहिक प्रस्तुति के साथ हुआ। कलाकारों ने एक साथ 11 प्रकार के ताल वाद्य बजाए। शुरुआत ताल तीनताल में राग जोग की बंदिश करत मन जग कल्याण की प्रस्तुति से की। विभिन्न वाद्यों के मिश्रित ध्वनि कानों में मिश्री घोल रही थी।

यह भी पढ़ें : सौ साल बाद आ रही है भद्रा रहित राखी, नोट करें चौघड़िया अनुसार राखी बांधने का समय

naidunia_image

शाम की दूसरी प्रस्तुति उज्जैन की प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था की निदेशक पल्लवी किशन के निर्देशन में समूह कथक नृत्य की रही। नृत्यांगनाओं ने शिव स्तुति, राम स्तुति के बाद रुद्राष्टकम तथा भगवान गणेश की कथा पर आधारित भाव प्रस्तुति से मौजूदा लोगों को चमत्कृत कर दिया। मंदिर समिति द्वारा कार्यक्रम का सोशल मीडिया माध्यमों पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हाईटे क एलइडी रथ के माध्यम से भी प्रसारण हो रहा है।