• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौ साल बाद आ रही है भद्रा रहित राखी, नोट करें चौघड़िया अनुसार राखी बांधने का समय

पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2.12 बजे से 9 अगस्त को दोपहर 1.24 बजे तक रहेगी।भद्रा भी पूर्णिमा के साथ 8 अगस्त को शुरू होकर रात 1.49 बजे तक रहेगी। सूर...और पढ़ें

By ramkrashna MuleEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 08:06:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Aug 2025 08:56:23 PM (IST)
सौ साल बाद आ रही है भद्रा रहित राखी, नोट करें चौघड़िया अनुसार राखी बांधने का समय
9 अगस्‍त को मनाई जाएगी राखी।

HighLights

  1. श्रवण नक्षत्र के अधिपति विष्णु एवं सौभाग्य योग के ब्रह्मदेव के साक्षी में राखी।
  2. भद्रा रहित सर्वार्थ सिद्धि योग में दिनभर कल बंधेंगी भाई की कलाई पर राखी।
  3. शुक्रवार की दोपहर को लेगेगी पूर्णिमा तिथि, इसबार मनेगी कई शुभ संयोग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इस बार 100 साल बाद भद्रा रहित निर्विघ्न राखी 9 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके चलते पूरे दिन बहन-भाई की कलाई पर रेशम की डोर बांध सकेगी। भ्रदा में राखी बांधना और होलिका दहन निषेध बताया गया है। भाई-बहन के स्नेह के पर्व पर दुर्लभ नवपंचम योग भी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग भी दोपहर 2.24 बजे तक रहेगा। साथ इस दिन सूर्य व बुध कर्क, चंद्र मकर, मंगल कन्या, गुरु एवं शुक्र मिथुन, राहु कुंभ व केतु सिंह राशि में रहेगा।

naidunia_image

9 अगस्त को बन रहे दुर्लभ महासंयोग में मनेगा रक्षाबंधन, आखिरी बार 1930 में बना था

  • ज्योतिर्विद् विनायक त्रिवेदी के अनुसार रक्षा बंधन श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को भद्रा रहित तीन मुहूर्त या उससे अधिक व्यापिनी पूर्णिमा तिथि को अपराह्र व व प्रदोष काल में मनाया जाता है।
  • पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2.12 बजे से 9 अगस्त को दोपहर 1.24 बजे तक रहेगी।
  • भद्रा भी पूर्णिमा के साथ 8 अगस्त को शुरू होकर रात 1.49 बजे तक रहेगी।
  • सूर्योदय से पहले भद्रा के समाप्त होने से पर्व इस बार निर्विघ्न रूप से मनाया जाएगा।
  • 9 अगस्त को श्रवण नक्षत्र और चंद्रमा मकर राशि में रहेगा।
  • इसके स्वामी शनि है और इस दिन शनिवार है।
  • शास्त्रों के अनुसार श्रवण नक्षत्र के अधिपति विष्णु एवं सौभाग्य योग के अधिपति ब्रह्मा हैं।
  • इसके चलते यह पर्व सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा एवं जगत के पालनहार भगवान विष्णु के साक्षी में मनेगा।

naidunia_image

इस बार Raksha Bandhan पर भाई की कलाई पर बांधे शुद्ध वैदिक राखी, जानें इसका महत्व

चौघड़िया अनुसार राखी बांधने का समय

शुभ : सुबह 07.39 से 09.16 बजे तक।

चर : दोपहर 12.29 से 02.06 बजे तक।

लाभ : दोपहर 2.07 से 03.43 एवं शाम 6.56 से 8.20 बजे तक।

अमृत : दोपहर 3.44 से शाम 05.20 बजे तक।