• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में सिंहस्थ बायपास से उन्हेल रोड तक 111.68 करोड़ से बनेगी नई सीसी रोड

New Road in Ujjain: नई सड़क बनने से न केवल जाम की समस्या खत्म होगी, बल्कि बारिश के दिनों में सड़क उखड़ने का खतरा भी नहीं रहेगा।

By Dheeraj GomeEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:43:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:52:59 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में सिंहस्थ बायपास से उन्हेल रोड तक 111.68 करोड़ से बनेगी नई सीसी रोड
उज्जैन में सिंहस्थ के लिए कई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। एआई इमेज

HighLights

  1. लालपुल से भोग माता और काल भैरव मंदिर तक सुगम होगी राह
  2. इन मार्गों पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का दबाव रहता है
  3. नई रफ्तार मिलेगी और रिवर फ्रंट के सौंदर्य में भी निखार आएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक रूप देने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने एक बड़ी कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने शहर के प्रमुख धार्मिक और व्यावसायिक मार्गों को जोड़ने वाले रिवर फ्रंट सीसी रोड पैकेज दो के निर्माण शुरू कराने के लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया शुरू की है।

योजना 111 करोड़ 68 लाख रुपये की है, जिसके धरातल पर उतरने से सिंहस्थ बायपास से लेकर उन्हेल कनेक्टिंग रोड तक का सफर बेहद आसान और सुरक्षित हो जाएगा। योजना के अंतर्गत शहर के तीन महत्वपूर्ण हिस्सों में सीमेंट-कंक्रीट की आधुनिक सड़क बनाई जाएगी।


इसमें सिंहस्थ बायपास से लालपुल तक, लालपुल से भोग माता मंदिर तक और काल भैरव मंदिर से उन्हेल कनेक्टिंग रोड तक का हिस्सा शामिल है। इन मार्गों पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का भारी दबाव रहता है।

उखड़ने का खतरा नहीं रहेगा

नई सड़क बनने से न केवल जाम की समस्या खत्म होगी, बल्कि बारिश के दिनों में सड़क उखड़ने का खतरा भी नहीं रहेगा। इस प्रोजेक्ट में केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अन्य बुनियादी काम भी शामिल किए गए हैं। मुख्य सीसी रोड के साथ-साथ पानी की निकासी और पेयजल या अन्य पाइपलाइन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 100 मिमी स्लुइस वॉल्व और स्लुइस प्लेट के लिए विशेष चैंबर बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- उज्जैन सिंहस्थ के लिए 1211 करोड़ का तोहफा... स्थायी सड़कें, सीवर लाइन व 53 किसानों को मिला मुआवजा

रिवर फ्रंट के सौंदर्य में भी निखार आएगा

इसके अतिरिक्त मिट्टी के कार्य और आवश्यक विशेष फिटिंग्स भी की जाएंगी, ताकि सड़क बनने के बाद बार-बार खुदाई की नौबत न आए और सड़क की उम्र लंबी बनी रहे। उज्जैन विकास प्राधिकरण का लक्ष्य है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही योग्य एजेंसी को जल्द से जल्द कार्यादेश जारी कर दिया जाए। तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा होने से शहर के विस्तारित क्षेत्रों को नई रफ्तार मिलेगी और रिवर फ्रंट के सौंदर्य में भी निखार आएगा।

यह भी पढ़ें- सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार इंदौर, शहर में बढ़ेंगे होम स्टे, मिलेगा रोजगार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।