• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Mandir: साध्वी ऋतंभरा बोलीं, राम मंदिर का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए जिन्होंने बेटे और पति को खोया

Ayodhya Ram Mandir: महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी ने कहा कि हमें जातियों में बांटा जा रहा है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 08:24:06 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jan 2024 10:44:44 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: साध्वी ऋतंभरा बोलीं, राम मंदिर का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए जिन्होंने बेटे और पति को खोया
उज्जैन में आयोजित संत सम्मेलन में मौजूद भक्त और साध्वी ऋतंभरा।

HighLights

  1. उज्जैन में संत सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुईं साध्वी ऋतंभरा।
  2. बोलीं- कुछ राजनीतिक दल श्रेय लेने की होड़ में लगे।
  3. आप भाग्यशाली हैं, पांच सौ साल बाद यह मौका मिला है।

Ayodhya Ram Mandir: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। चारधाम मंदिर आश्रम में चले रहे विराट संत सम्मेलन के आखिरी दिन साध्वी ऋतंभरा ने श्रीराम मंदिर निर्माण को राष्ट्र गौरव निरुपित करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल मंदिर बनाने की तारीख पूछते थे, अब बन गया तो श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं।

श्रेय तो हमारी उन माता, बहनों और पत्नियों को मिलना चाहिए, जिन्हें अपना पुत्र, भाई व पति को खोया है। साथ ही हमारे संतों को मिलना चाहिए जिन्होंने राममंदिर आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर किए।

दीदी मां ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि 22 जनवरी को श्रीराम लला मंदिर में विराजेंगे। इस दिन आप सभी अपने घरों में दीपमालिका प्रज्वलित करें तथा समीप स्थित मंदिरों में उत्सव मनाएं। क्योंकि आप भाग्यशाली हैं। पांच सौ साल बाद यह मौका मिला है।


naidunia_image

...क्या अन्य धर्म के धर्मस्थलों के बारे में ऐसा कह सकते हैं नेता

श्री राममंदिर न्यास के सदस्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी ने कहा कि कुछ नेता मंदिर निर्माण पर कटाक्ष करते हुऐ कहते हैं, अयोध्या में मंदिर की जगह अस्पताल बना देते। क्या ऐसे लोग अन्य धर्म के धर्मस्थलों के संबंध में ऐसा कह सकते हैं, नहीं कह सकते, क्योंकि वे एक पक्ष के वोट पाकर सत्ता में आते थे।

अब हिंदुओं को जागना पड़ेगा, हमें जातियों में बांटा जा रहा है। मीडिया प्रभारी राजेश करे व पं.रामलखन शर्मा ने बताया कि समापन समारोह की शुरुआत में समिति अध्यक्ष अशोक प्रजापत ने स्वागत भाषण दिया।