• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में देशभर से जुटेंगे विद्वान, 21 से 27 नवंबर तक होगा अखिल भारतीय कालिदास समारोह

महाकवि कालिदास की साहित्यिक विरासत को नए शोध और अकादमिक दृष्टिकोण से समझने के लिए देशभर के विद्वान उज्जैन में जुटेंगे। 21 से 27 नवंबर तक आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के चार सत्र होंगे।

By Dheeraj GomeEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 08:10:13 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 08:10:13 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में देशभर से जुटेंगे विद्वान, 21 से 27 नवंबर तक होगा अखिल भारतीय कालिदास समारोह
उज्जैन का महाकाल क्षेत्र। -फाइल फोटो

HighLights

  1. चार सत्रों में कालिदास की रचनाओं की प्रामाणिकता
  2. ऐतिहासिकता और भारतीय ज्ञान परंपरा पर शोधपत्र होंगे प्रस्तुत
  3. 18 नवंबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : महाकवि कालिदास की साहित्यिक विरासत को नए शोध और अकादमिक दृष्टिकोण से समझने के लिए देशभर के विद्वान उज्जैन में जुटेंगे। 21 से 27 नवंबर तक आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के चार सत्र होंगे।

इनमें 12 से अधिक राज्यों के प्राध्यापक, शोधकर्ता और साहित्यकार कालिदास के साहित्य, दर्शन, कला, सौंदर्यबोध और जीवन मूल्यों पर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। खास बात यह है कि इस बार कालिदास की रचनाओं के प्रामाणिक पाठ और उनकी ऐतिहासिकता पर भी विशेष विमर्श होगा।


मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय और कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी अकादमिक गतिविधियों का प्रमुख हिस्सा होगी। इसमें कालिदास साहित्य का अध्ययन केवल साहित्य तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाजविज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, वास्तुकला, पुरातत्व, पर्यावरण और इतिहास के संदर्भ में भी किया जाएगा।

संगोष्ठी के पहले तीन सत्र 22 से 24 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होंगे

विश्वविद्यालय की कालिदास समिति के सचिव एवं कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार शोध संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों के विद्वान शामिल होंगे। संगोष्ठी के पहले तीन सत्र 22 से 24 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होंगे। चौथा सत्र 25 नवंबर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। एक विशेष सत्र विक्रम कालिदास पुरस्कार के लिए चयनित शोधपत्रों की प्रस्तुति का होगा।

18 नवंबर तक भेज सकेंगे शोधपत्र

विक्रम कालिदास पुरस्कार 2026 के लिए गुणवत्तापूर्ण शोधपत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित है। शोधपत्र प्रस्तुत करने के इच्छुक विद्वान कालिदास समिति कार्यालय, सिंधिया प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान, सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, देवास मार्ग, उज्जैन में संपर्क कर सकते हैं।

संस्कृत और हिंदी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर बहस

समारोह में 25 नवंबर को अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीन संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। इसका विषय कालिदास के काव्य में भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण पर आधारित है। 26 नवंबर को सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय अंतरमहाविद्यालयीन कालिदास काव्यपाठ प्रतियोगिता होगी।

इसमें विद्यार्थियों को मेघदूतम् के श्लोकों का पाठ करना होगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसका विषय है- केवल महाकवि कालिदास ने ही अपने काव्यों में भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित किया है। साहित्यिक विमर्श, शोध और विद्यार्थी प्रतियोगिताओं के जरिए कालिदास समारोह इस बार राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय ज्ञान परंपरा और शास्त्रीय साहित्य के समकालीन महत्व को केंद्र में रखेगा।

यह भी पढ़ें- Kalidas Festival Ujjain 2021: कालिदास समारोह के मंच पर जीवंत हुए विक्रमादित्य, नई पीढ़ी को बताया कैसे थे सम्राट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।