• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन उज्जैन आए... दीदार कर छलकी समाजजन की आंखें

दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डा.मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार रात करीब 9 बजे बड़नगर से उज्जैन पहुंचे। उन्होंने खाराकुआं स्थित हसनजी बादशाह की दरगाह पर जियारत की।

By Rajesh VermaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:53:15 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:53:15 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन उज्जैन आए... दीदार कर छलकी समाजजन की आंखें
बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन उज्जैन आए। -फाइल फोटो

HighLights

  1. हसनजी बादशहर की दरगाह पर जियारत की
  2. मजार-ए-नजमी पर विश्राम किया
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव से कर सकते हैं मुलाकात

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार रात करीब 9 बजे बड़नगर से उज्जैन पहुंचे। उन्होंने खाराकुआं स्थित हसनजी बादशाह की दरगाह पर जियारत की।

इसके बाद कमरी मार्ग स्थित मजार-ए-नजमी पहुंचे। आकामौला ने यहां भी अपने पूर्वजों की मजार पर जियारत की इसके बाद नजमी परिसर स्थित भवन में रात्रि विश्राम के लिए चले गए।

हर कोई आकामौला की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रहा था

सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के नगर आगमन पर उनके दीदार के लिए आसपास के शहरों से बोहरा समाजजनों का उज्जैन पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था। शाम होते-होते बड़ी संख्या में समाजजन खाराकुआं व कमरी मार्ग पर जुटना शुरू हो गए थे। हर कोई आकामौला की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रहा था।

समाजजनों की आंखें उनके दीदार की खुशी से छलक पड़ीं

जैसे ही धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन यहां आए मौला मौला के हर्ष घोष से गगन गुंजायमान हो गया। समाजजनों की आंखें उनके दीदार की खुशी से झलक पड़ी। खाराकुआं व कमरी मार्ग पर व्यवस्था संभालने के लिए भीड़ नियंत्रण में कुशल बुरहानी गार्डों को तैनात किया गया था।


बताया जाता है सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब मंगलवार सुबह पुन: मजार-ए-नजमी में जियारत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी उनसे मिलने की संभावना है। बताया जाता है इसके बाद वे तराना के लिए प्रस्थान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Dawoodi Bohra Community: दाऊदी बोहरा समाज का भारत में बसना कब और कैसे हुआ, पढ़ें विशेष रिपोर्ट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।