• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

नवंबर के दूसरे सप्ताह में उज्जैन आ सकते हैं बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन

बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डा.मुफद्दल सैफुद्दीन नवंबर के दूसरे सप्ताह में उज्जैन आ सकते हैं। आकामौला के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए समाजजनों ने तैयारी शुरू कर दी है।

By Rajesh VermaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 12:56:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 12:56:57 PM (IST)
नवंबर के दूसरे सप्ताह में उज्जैन आ सकते हैं बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन
सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन। -फाइल फोटो

HighLights

  1. समाजजन ने शुरू की तैयारी, फाइनल प्रोग्राम का इंतजार
  2. सैयदना साहब 10 या 11 तारीख को उज्जैन आ सकते हैं
  3. सैयदना साहब के आने की सूचना से समाज में हर्ष व्याप्त है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन नवंबर के दूसरे सप्ताह में उज्जैन आ सकते हैं। आकामौला के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए समाजजनों ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अब भी फाइनल प्रोग्राम का इंतजार है।

सैयदना साहब 10 या 11 तारीख को उज्जैन आ सकते हैं

बताया जाता है सैयदना साहब इंदौर, देपालपुर व गौतमपुरा के प्रवास पर आने वाले हैं। उनके कार्यक्रम में उज्जैन और आगर भी शामिल हैं। केवल उज्जैन आने की तारीख तय होना शेष है। अभी जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार सैयदना साहब 10 या 11 तारीख को उज्जैन आ सकते हैं।


सैयदना साहब के आने की सूचना से समाज में हर्ष व्याप्त है

समाज के जनसंपर्क अधिकारी अली असगर मोय्यदी ने बताया कि धर्मगुरु सैयदना साहब के आने की सूचना प्राप्त हुई है। इससे समाज में हर्ष व्याप्त है। धर्मगुरु सैयदना साहब उज्जैन आएंगे तो कमरी मार्ग स्थित मजार-ए-नजमी में ठहरेंगे। इस पवित्र स्थल में उनके पूर्वजों की मजार है। वे जब भी आते हैं यहां जियारत करते हैं तथा समाजजनों को आशीर्वचन भी प्रदान करते हैं।

धर्मगुरु के आने की जानकारी मिलते ही उज्जैन और आगर क्षेत्र के समाजजनों में उत्साह छा गया है। समाज के लोग अपने आकामौला के स्वागत और दर्शन की आस को लेकर उत्साहित हो गए हैं। धर्मगुरु सैयदना साहब का आगर जाने का भी कार्यक्रम संभावित है। ऐसे में आगर और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले बोहरा समाज के लोगों ने भी उत्साह के साथ स्वागत की तैयारी प्रारंभ कर दी है। बताया गया है कि धर्मगुरु सैयदना साहब इंदौर, देपालपुर व गौतमपुरा के प्रवास पर आने वाले हैं। इसी दौरान उनका उज्जैन और आगर क्षेत्र का दौरा भी तय हो सकता है। ऐसे में समाज के लोग हर्षित हैं।

यह भी पढ़ें- Dawoodi Bohra Community: दाऊदी बोहरा समाज का भारत में बसना कब और कैसे हुआ, पढ़ें विशेष रिपोर्ट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।