• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर, तराना से बोवनी के लिए बीज लेने आ रहे थे

तराना-उज्जैन मार्ग पर देवनखेड़ी-भान बड़ोदिया के पास गुरुवार दोपहर आनंद ट्रैवल्स की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

By Suryanarayan MishraEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 01:54:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 01:54:37 PM (IST)
उज्जैन में बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर, तराना से बोवनी के लिए बीज लेने आ रहे थे
बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर। -एआई इमेज

HighLights

  1. गेहूं की बोवनी के लिए बीज लेने उज्जैन आ रहे थे तीनों, एक गंभीर
  2. एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, घट्टिया पुलिस ने बस जब्त की
  3. घायल को चरक अस्पताल से हालत नाजुक होने पर इंदौर रेफर किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : तराना-उज्जैन मार्ग पर देवनखेड़ी-भान बड़ोदिया के पास गुरुवार दोपहर आनंद ट्रैवल्स की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। घायल को पहले चरक अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर इंदौर रेफर किया गया। स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

बाइक से गेहूं की बोवनी के लिए बीज लेने उज्जैन आ रहे थे

पुलिस के अनुसार ग्राम बिसनखेड़ा निवासी मनोहरलाल पुत्र सुखराम उम्र 45 वर्ष गुरुवार दोपहर गांव के ही निवासी मांगीलाल पुत्र देवीलाल उम्र 70 वर्ष और शंकरलाल पुत्र पन्नाजी उम्र 55 वर्ष के साथ एक ही बाइक से गेहूं की बोवनी के लिए बीज लेने उज्जैन आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे देवनखेड़ी-भान बड़ोदिया के पास तराना से उज्जैन आ रही यात्री बस के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर घायल हो गए।


पुलिस ने बस जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है

ग्रामीणों ने तीनों को चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मनोहरलाल और मांगीलाल को मृत घोषित कर दिया। शंकरलाल की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती किया गया था। बाद में इंदौर रेफर किया गया। वहां से स्वजन घायल को निजी अस्पताल ले गए। घट्टिया पुलिस ने बस जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

उज्जैन: चिंतामन थाना क्षेत्र में चंदूखेड़ी के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपित चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जाहिद पुत्र वाहिद खान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खेड़ा महादेव बड़नगर मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को वह अपने साथी वसीम निवासी ग्राम खेड़ा महादेव बड़नगर के साथ उज्जैन में काम के लिए आया था। यहां से दोनों देर शाम को वापस बाइक से घर लौट रहे थे।

इस दौरान बड़नगर रोड पर चंदूखेड़ी के समीप अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे जाहिद की मौत हो गई जबकि वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिवार के अनुसार जाहिद मिस्त्री का काम करता था।

वह उज्जैन में किसी स्थान पर काम कर रहा था। मंगलवार शाम काम से छुट्टी होने के बाद वह साथी वसीम के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। जाहिद की करीब दो माह बाद शादी होने वाली थी। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल के बैरसिया में ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल, 2 को आया फ्रैक्चर