Ujjain Donkey Mela: उज्जैन में गधों का मेला, फिल्मी सितारों के रखे नाम, कीमत कर देगी हैरान
Ujjain Donkey Mela व्यापारी गधों को खूब सजाकर लाते हैं। इसके अलावा गधों के दांत देखकर उनकी कीमत तय होती है। जिन गधों के दो दांत होते है उनकी कीमत कम ह ...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 08 Nov 2022 11:15:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Nov 2022 12:36:50 PM (IST)

Ujjain Donkey Mela उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शिप्रा तट पर कार्तिक मास की एकादशी से लगने वाला पारंपरिक गधों का मेला यहां शुरू हो गया है। गधों को नाम भी दिए गए हैं। किसी को सलमान तो किसी को आलिया कहा जा रहा है। मेले पांच से 20 हजार रुपये कीमत तक के गधे हैं। कीमत इनके दांत देखकर तय होती है। उज्जैन में कार्तिक मेला मैदान के पास बड़नगर रोड पर हर वर्ष गर्दभ मेला लगता है। व्यापारियों के अनुसार यहां मप्र, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों के व्यापारी भी आते हैं। उम्र के हिसाब से गधों की कीमत लगाई जाती है।
व्यापारी गधों को खूब सजाकर लाते हैं। इसके अलावा गधों के दांत देखकर उनकी कीमत तय होती है। जिन गधों के दो दांत होते है उनकी कीमत कम होती है तथा जिनके चार दांत होते हुए उनकी अधिक कीमत होती है। उज्जैन में कार्तिक मेला मैदान के पास बड़नगर रोड पर हर वर्ष गर्दभ मेला लगता है।
व्यापारियों के अनुसार यहां मप्र, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों के व्यापारी भी आते हैं। उम्र के हिसाब से गधों की कीमत लगाई जाती है। व्यापारी गधों को खूब सजाकर लाते हैं। इसके अलावा गधों के दांत देखकर उनकी कीमत तय होती है। जिन गधों के दो दांत होते है उनकी कीमत कम होती है तथा जिनके चार दांत होते हुए उनकी अधिक कीमत होती है।
खच्चरों की भी बिक्री
मेले में आए घट्टिया के रामलाल प्रजापति ने बताया कि पारंपरिक रूप से उज्जैन में व्यापारी गधों की बिक्री के लिए आते रहे हैं। पूर्व में गधों का मेला ही कार्तिक मेले के नाम से जाना जाता था। बाद में मेले ने विस्तृत स्वरूप ले लिया। गधों के साथ ही खच्चर भी बिकने के लिए आते हैं। इस बार गधों की कीमत 5 से 20 हजार रुपए तक है। इन गधों पर रणबीर, शाहरुख, सलमान, आमिर व अन्य फिल्मी सितारों के नाम लिखे हुए हैं।