• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Mahakal: मंदिर भी सुरक्षित नहीं... महाकाल सवारी में किसी का मोबाइल, तो किसी का पर्स चोरी

महाकाल सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसका फायदा चोरों व जेबकतरों ने उठाया। सवारी में शामिल लोगों व श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स चोरी होने...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 09:55:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 09:55:42 PM (IST)
Ujjain Mahakal: मंदिर भी सुरक्षित नहीं... महाकाल सवारी में किसी का मोबाइल, तो किसी का पर्स चोरी
महाकाल सवारी में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मोबाइल और पर्स चोरी।

HighLights

  1. महाकाल सवारी में एक दर्जन लोगों के मोबाइल व पर्स चोरी
  2. पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 14 संदिग्धों को पकड़ा
  3. एक दर्जन लोगों ने महाकाल व खाराकुआं थाने में शिकायत की

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर की सवारी के दौरान कई लोगों के मोबाइल व पर्स चोरी होने की वारदात हुई है। एक दर्जन लोगों ने महाकाल व खाराकुआं थाने में शिकायत की है। पुलिस ने कुछ लोगों के मोबाइल तलाशकर उन्हें वापस लौटाए हैं। जबकि कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

महाकाल सवारी में कई लोगों के चोरी हुए मोबाइल व पर्स

महाकाल सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसका फायदा चोरों व जेबकतरों ने उठाया। सवारी में शामिल लोगों व श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स चोरी होने की वारदात हुई है। महाकाल व खाराकुआं पुलिस से एक दर्जन लोगों ने शिकायत की है। पुलिस ने सभी से आवेदन लिए है। इसके अलावा महाकाल पुलिस ने कुछ लोगों के मोबाइल तलाशकर उन्हें वापस लौटाए हैं।


रेलवे स्टेशन से 14 संदिग्धों को पकड़ा

बता दें कि श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी के दौरान लगातार वारदात हो रही है। रेलवे स्टेशन से 14 संदिग्धों को पकड़ा सोमवार सुबह साइबर सेल की टीम ने देवासगेट बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया था।

ये भी पढ़ें- अधिकारी पर भारी MLA की दिलेरी... गोदाम में घुसकर खाली हाथ लौट रहे 300 किसानों को दिलाई खाद

पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आए 14 लोगों को हिरासत में लिया था। इन सभी को देवासगेट थाने ले जाया गया था। जहां सभी से पूछताछ की गई। जिसमें पता चला कि सभी युवक मजदूर हैं। यहां नानाखेड़ा क्षेत्र में बनने वाले पुल के निर्माण कार्य के लिए आए है। पुलिस ने सभी से पूछताछ कर उनके नाम-पते दर्ज कर छोड़ दिया।