• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अधिकारी पर भारी MLA की दिलेरी... गोदाम में घुसकर खाली हाथ लौट रहे 300 किसानों को दिलाई खाद

जानकारी के अनुसार लगभग तीन सौ किसान आसपास के कई गांव से खाद लेने यहां पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यह कह कर लौटाया जा रहा था कि गोदाम में खाद नहीं है। इस ब...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 09:36:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 09:36:22 PM (IST)
अधिकारी पर भारी MLA की दिलेरी... गोदाम में घुसकर खाली हाथ लौट रहे 300 किसानों को दिलाई खाद
खाद गोदाम के अंदर किसानों के साथ विधायक मीना सिंह।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। उमरिया स्थित खाद के एक गोदाम में सैकड़ों बोरी खाद रखे होने के बावजूद गांव से आए किसानों को खाली लौटाया जा रहा था। जब इस बात की शिकायत मानपुर विधायक मीना सिंह तक पहुंची तो उन्होंने खाद के गोदाम में घुसकर किसानों को खाद दिलवाई।

अधिकारियों ने किसानों को खाली हाथ लौटाया

जानकारी के अनुसार लगभग तीन सौ किसान आसपास के कई गांव से खाद लेने यहां पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यह कह कर लौटाया जा रहा था कि गोदाम में खाद नहीं है। इस बात की जानकारी जब विधायक मीना सिंह को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की और बाद में गोदाम के कर्मचारियों से बातचीत की।


ये भी पढ़ें- सरपंच का कारनामा...सरकारी जमीन पर बना डाला तालाब, लाखों का किया घोटाला

विधायक मीना सिंह ने दिलवाई खाद

गोदाम के कर्मचारी विधायक मीना सिंह से भी कह रहे थे कि अभी खाद को सूचीबद्ध नहीं किया गया है इसीलिए वितरण नहीं किया जा सकता। जबकि मीना सिंह ने कहा कि खाद अनलोड होते समय ही सूचीबद्ध हो जाती है। मीना सिंह ने मौके से ही कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन को फोन लगाया। इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम को मौके पर भेजा तब कहीं जाकर किसानों को खाद मिल पाई।