• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन के नागदा में कार शोरूम कर्मचारी को तिलक लगाने पर धमकाया, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

उज्जैन के नागदा जंक्शन में कार शोरूम के कर्मचारी रितिक राठौर को तिलक लगाकर काम पर आने पर सहकर्मी मुबारिक शाह ने धमकाया।

By Hitendra TiwariEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 08:55:39 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 09:05:29 AM (IST)
उज्जैन के नागदा में कार शोरूम कर्मचारी को तिलक लगाने पर धमकाया, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रितिक राठौर प्रतिदिन तिलक लगाकर शोरूम जाता था
  2. मुबारिक शाह ने तिलक लगाकर न आने की धमकी दी
  3. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

नईदुनिया प्रतिनधि, नागदा जंक्शन (उज्जैन)। कार के शोरूम पर काम करने वाले एक युवक को विशेष वर्ग के युवक द्वारा तिलक लगाकर आने पर धमकाया। इसकी जानकारी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को मिलने पर आरोपित के खिलाफ शिकायत कर प्रकरण दर्ज कराया।

उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे-17 बायपास पर स्थित एक वाहन शोरूम पर मुबारिक पुत्र फरीद शाह 32 वर्ष निवासी खाचरौद व रितिक पुत्र पूनमचंद राठौर दयानंद कॉलोनी काम करते हैं। रितिक प्रतिदिन तिलक लगाकर काम पर जाता था। मुबारिक द्वारा उसे धमकाया जाता था कि तिलक लगाकर काम पर नहीं आएगा।


इसकी जानकारी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने मुबारिक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अशांति फैलाने की धारा में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। तहसील न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : सिवनी के झिलमिली में तिलक लगाकर स्कूल आए छात्रों काे धमकाया, कहा-हाथ में लिखे राम को भी मिटाओ

इधर... जनगणना के नाम पर गांव में रुपये वसूली करते हुए व्यक्ति को पकड़ा

जनगणना के दौरान घरों पर नंबर प्लेट लगाने के नाम पर फर्जी व्यक्ति द्वारा 50 रुपये प्रति घर से वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़कर बिरलाग्राम पुलिस के सुपुर्द किया। शासकीय कार्य के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिए जाने की बात प्रशासन ने कहते हुए सजग रहने की अपील की।

बुधवार को एक व्यक्ति ग्राम सिमरोल में जाकर जनगणना के चलते हर घर पर नंबर प्लेट लगाने के लिए 50-50 रुपये वसूली कर रहा था। गांव के इकबाल खां ने तहसीलदार को इसकी जानकारी दी। तहसीलदार मधु नायक ने मास्टर ट्रेनर अजयसिंह सिसोदिया, सुपरवाइजर योगेश सोनी और पुलिस विभाग से सहायक उपनिरीक्षक भुवानसिंह को गांव सिमरोल भेजा।

उन्होंने व्यक्ति से पूछताछ की तो वह बात करने में घबराया। पहुंचे दल ने पंचनामा बनाया, जिसमें उसका नाम हनुमान शाह पुत्र शिव शाह निवासी पुनाव भभुआ खरनेदा (बिहार) बताया। उसे बिरलाग्राम पुलिस को सुपुर्द किया।

अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने नागदा और आसपास के सभी ग्रामीण अंचलों के लोगों से अपील की कि वे ऐसे किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें जो सरकारी योजना या जनगणना के नाम पर पैसों की मांग करता हो।

सरकारी कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की नकद वसूली सीधे घरों से नहीं की जाती है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो तुरंत स्थानीय सरपंच, पंचायत सचिव या पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें।