• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain News: महाकाल मंदिर में आंध्र प्रदेश और मुंबई के श्रद्धालु के बीच मारपीट, गर्भवती पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद

महाकाल मंदिर में आंध्रप्रदेश और मुंबई के श्रद्धालु के बीच मारपीट हो गई। जिसे आंध्र प्रदेश का श्रद्धालु घायल हो गया।

By Suryanarayan MishraEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 04 May 2024 02:41:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 May 2024 02:52:08 PM (IST)
Ujjain News: महाकाल मंदिर में आंध्र प्रदेश और मुंबई के श्रद्धालु के बीच मारपीट, गर्भवती पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद
महाकाल मंदिर में मारपीट (सांकेतिक तस्‍वीर)

HighLights

  1. महाकाल मंदिर में मारपीट
  2. आंध्र प्रदेश और मुंबई के श्रद्धालुओं में मारपीट
  3. घायल श्रद्धालु को अस्पताल ले जाया गया

Ujjain News नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर में धक्का लगने की बात को लेकर मुंबई और आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। इससे आंध्र प्रदेश से आया दर्शनार्थी घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं मारपीट करने वाले श्रद्धालु को सुरक्षाकर्मियों ने थाने भेज दिया। बताया जा रहा है कि मुंबई से आए श्रद्धालु की गर्भवती पत्नी को धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हुआ था।

महाकाल पुलिस ने बताया कि मंदिर में दक्षिण भारत से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैं। शनिवार को मंदिर परिसर में स्थित बृहस्पतिश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि श्रद्धालुओं में आपस में मारपीट हो गई। इससे आंध्र प्रदेश से श्रद्धालु रघुराज उम्र 47 वर्ष को चोट लगने से वह घायल हो गया।


किसी ने नहीं की शिकायत

सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट करने वाले मुंबई के श्रद्धालु को पकड़ लिया। उसका कहना था कि उसकी पत्नी गर्भवती है तथा उसे बार-बार भीड़ में धक्का लग रहा था। कई बार मना करने के बाद भी लोग नहीं माने थे। इस पर विवाद हुआ। आरोपित श्रद्धालु को थाने भेजा गया है। वहीं उपचार के लिए घायल श्रद्धालु को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल व्यक्ति ने शिकायत नहीं की है।