• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain News: उज्जैन के महाकाल महालोक में स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का उद्घाटन रविवार को

Ujjain News: मप्र के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया सुबह दस बजे उद्घाटन करेंगे।

By Hitendra TiwariEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 05:59:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 03:46:05 PM (IST)
Ujjain News: उज्जैन के महाकाल महालोक में स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का उद्घाटन रविवार को
लोकार्पण के लिए तैयार स्ट्रीट फूड हब प्रसादम् ।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 218 करोड़ रुपये के 187 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
  2. प्रसादम में विभिन्न व्यंजनों की उपलब्धता के लिए लगभग 50 फूड स्टाल खुलेंगे। दुकानें जल्द आवंटित होंगी।
  3. यहां लोग मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाफले-लड्डू, पोहा-जलेबी सहित अन्य स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

Ujjain News: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक में बनाए देश के सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ एवं स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का उद्घाटन 7 जनवरी को सुबह 10 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया करेंगे। साथ ही वे 218 करोड़ रुपये के 187 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों में शनिवार को प्रशासनिक अमला व्यस्त रहा। भीड़ बढ़ाने को स्व सहायता समूह की महिलाओं और विभिन्न योजना के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रसादम् का निर्माण भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से मिली अनुदान राशि से नीलकंठ वन के समीप स्थित स्मार्ट वाहन पार्किंग के ऊपर किया है।


naidunia_image

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने समारोह को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

50 फूड स्टाल खुलेंगे

प्रसादम में विभिन्न व्यंजनों की उपलब्धता के लिए लगभग 50 फूड स्टाल खुलेंगे। दुकानों का आवंटन जल्द किया जाएगा। यहां बेहद स्वच्छ वातावरण में लोग मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाफले-लड्डू, पोहा-जलेबी सहित अन्य स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। यहां खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी स्टाल रहेगा। क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त रहेगा।

लांच होगी स्ट्रीट फूड की वेबसाइट

उद्घाटन समारोह में हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट की वेबसाइट भी लांच की जाएगी। सांस्कृतिक नृत्य और अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। जैविक उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग मोटे अनाज के सेवन को प्रोत्साहित करने के लिए स्टाल लगाएगा, जहां कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही पिज्‍जा, बर्गर जैसे जंकफूड प्रसादम में नहीं मिलेंगे।