• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain News: उन्हेल को मिला तहसील का दर्जा, 17 नए पदों को मिली स्वीकृति

उज्जैन जिले के उन्हेल को तहसील का दर्जा मिल गया है। मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट बैठक में उन्हेल को तहसील का दर्जा देते हुए नई तहसील के लिए कैबिनेट में...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 05 Oct 2023 07:49:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Oct 2023 07:49:14 PM (IST)
Ujjain News: उन्हेल को मिला तहसील का दर्जा, 17 नए पदों को मिली स्वीकृति
उन्हेल को मिला तहसील का दर्जा

HighLights

  1. उज्जैन जिले के उन्हेल को मिला तहसील का दर्जा
  2. नई तहसील के लिए कैबिनेट में 17 पदों की स्वीकृति
  3. उज्जैन जिले में हुईं कुल 12 तहसीलें

उन्हेल (नईदुनिया न्यूज)। उज्जैन जिले के उन्हेल को अब तहसील का दर्जा मिल गया है। जानकारी के अनुसार तत्कालीन नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे एवं तत्कालीन एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने यह प्रस्ताव कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया था। कोई भी दावा आपत्ति कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुई। इस पर कलेक्टर ने इसका अनुमोदन करके मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव के समक्ष पूरा प्रारूप भेजा था, जिसमें राजस्व निरीक्षक विवरण ग्राम संख्या सहित संपूर्ण जानकारी प्रेषित की थी।

कैबिनेट में नई तहसील का प्रस्ताव यह मामला पहुंच गया। कोई दावे आपत्तियां नहीं होने के कारण उन्हेल को तहसील का दर्जा मिलने की कैबिनेट में मंजूरी हो गई। मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट बैठक में उन्हेल को तहसील का दर्जा देते हुए नई तहसील के लिए कैबिनेट में 17 पदों की स्वीकृति भी की गई है।


कैबिनेट में 17 पदों की स्वीकृति

इस नई तहसील में नागदा के पटवारी हल्का नंबर 33 से 41, 47, 48, 50 से 66 तक इस प्रकार कुल 28 पटवारी हल्के नई तहसील उन्हेल में समाहित होंगे। नई तहसील की घोषणा के बाद उन्हेल में तहसीलदार कार्यालय होगा, इसके लिए कैबिनेट बैठक में तहसील में नए पदों को मंजूरी देते हुए 1 तहसीलदार, 1 नायब तहसीलदार, सहायक ग्रेड 2 के 2, सहायक ग्रेड 3 के 4, सहायक ग्रेड प्रवाचक के 2 पद, जमादार, दफ्तरी, बस्तावरदार, वाहन चालक के एक-एक पद और पांच भृत्यों के पदों को मिलाकर कुल 17 पदों को मंजूरी दी गई है।

अब उज्जैन जिले में 12 तहसीलें

उन्हेल को तहसील का दर्जा मिलने के बाद अब उज्जैन जिले में 12 तहसीलें हो गई हैं। उज्जैन शहर, उज्जैन ग्रामीण, कोठी महल, नागदा जंक्शन, खाचरौद, घट्टिया, महिदपुर, बड़नगर, उन्हेल, झारड़ा, माकड़ोन और तराना। बता दें कि सीएम शिवराजसिंह चौहान ने 20 जुलाई को नागदा में हुई सभा में उन्हेल को तहसील बनाने की घोषणा की थी।