उज्जैन। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज उज्जैन पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भगवान महाकाल के दर्शन और अभिषेक किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में केंद्रीय मंत्री श्री @byadavbjp के साथ जगदीश मंदिर में भगवान के दर्शन व पूजन कर जगत के मंगल व कल्याण की कामना की।@DrMohanYadav51#DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/D66n0AlHoN
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 7, 2024
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आज सुबह शहर पहुंचने पर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के साथ अनेक नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में केंद्रीय मंत्री श्री @byadavbjp के साथ बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।… pic.twitter.com/mD0EJaokps
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 7, 2024
भूपेंद्र यादव ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन, पूजन और अभिषेक किया। इसके बाद नेताओं ने शहर के कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन भी किए।
आज केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री @byadavbjp जी का बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आगमन पर आत्मीय स्वागत किया।#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/aAgho8k84w
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 7, 2024
मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया- आप सभी प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभारंभ की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र और देवी मां सुभद्रा की कृपा आप सभी पर बनी रहे; जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो, यही मंगल कामना है।