• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में रामघाट पर पुजारी और दीपक बेचने वालों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल

उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती स्थल का 28 जून का विवाद वीडियो वायरल हुआ है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 08:36:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 08:44:38 AM (IST)
उज्जैन में रामघाट पर पुजारी और दीपक बेचने वालों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल
उज्जैन के रामघाट पर जमकर हुई मारपीट।

HighLights

  1. वीडियो में दो पुजारी और दीपक बेचने वाली महिलाओं के बीच मारपीट दिख रही है
  2. उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किए हैं
  3. विवाद का कारण आरती के दौरान बीच में दीपक व फूल-पत्ती बेचना बताया जा रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। रामघाट पर शिप्रा आरती स्थल पर विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दो पुजारी भाइयों व दीपक बेचने वाली महिलाओं के बीच मारपीट हो रही है। महाकाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर केस दर्ज किए हैं। वीडियो 28 जून का है। मारपीट का कारण आरती के दौरान बीच में दीपक व फूल-पत्ती बेचने को लेकर बताया जा रहा है। मारपीट में एक महिला के सिर पर चोट लगी है, जबकि पुजारी के हाथ आरती के कारण जल गए हैं।

महाकाल पुलिस ने बताया कि उमा पत्नी सुरेश निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी अपनी मां ममता के साथ रामघाट पर दीपक बेचने का काम करती है। 28 जून को वह रामघाट पर आरती स्थल के समीप दीपक बेच रही थी। उसी दौरान आरती करने वाले विकास शर्मा व गणेश शर्मा दोनों निवासी बिलोटपुरा दानीगेट आ गए और दीपक बेचने को लेकर विवाद करने लगे थे।


जलती आरती गिरने के कारण हाथ जला

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उमा का आरोप है कि गणेश गुरु ने पीतल की आरती से उस पर हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी है। जबकि जलती आरती गिरने के कारण विकास शर्मा का हाथ जल गया। शिप्रा व ममता ने विकास व गणेश के साथ मारपीट भी की।

महाकाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर केस दर्ज किए है। इंटरनेट मीडिया पर आरती स्थल पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल का कहना है कि 28 जून को ही दोनों पक्षों की शिकायतों पर केस दर्ज किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : उज्जैन में शुरू हुआ देश का दूसरा पेप्सिको फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट, 800 युवाओं को मिलेगा रोजगार