• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

MP में तड़पता रहा मजदूर और मालिक देखता रहा... छह मिनट बाद हो गई मौत, Video Viral

सुसनेर कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बहुप्रसारित वीडियो में दिखाया गया है कि तिरुपति ट्रेडर्स में काम कर रहे एक मजदूर की अचा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 12 Oct 2025 05:40:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Oct 2025 05:40:10 AM (IST)
MP में तड़पता रहा मजदूर और मालिक देखता रहा... छह मिनट बाद हो गई मौत, Video Viral
MP में तड़पता रहा मजदूर और मालिक देखता रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, सुसनेर (आगर-मालवा)। सुसनेर कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बहुप्रसारित वीडियो में दिखाया गया है कि तिरुपति ट्रेडर्स में काम कर रहे एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह कुर्सी पर तड़पने लगा। पास के कर्मचारी तुरंत मदद को दौड़े, पानी पिलाया और उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन मालिक न तो उठकर मदद करने आया, न ही एम्बुलेंस को बुलाया।

गोदाम मालिक पर केस दर्ज करने की मांग

मालिक पूरी घटना को मोबाइल पर तमाशा बनाकर देखता रहा। पूरे छह मिनट तक पीड़ित तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। समय पर उचित कदम उठाया जाता, तो शायद जान बच सकती थी। श्रमिक स्वजन व अन्य लोगों ने शनिवार को टीआइ को ज्ञापन सौंपकर गोदाम मालिक पर केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि छह अक्टूबर को नगर परिषद के सामने वाली गली में सालगराम राठौर के गोदाम पर काम करते समय मैना रोड निवासी रफीक पुत्र अब्दुल रऊफ को हार्ट अटैक आ गया।


सालगराम राठौर पर कड़ी कार्रवाई की मांग

घटनाक्रम का सीसीटीवी भी वायरल हुआ। शनिवार को इस मामले में मृतक की पत्नी साइस्ता बी के नाम से ज्ञापन स्वजन द्वारा पुलिस थाने पर टीआइ केसर राजपूत को सौंपा गया। इसमें गोदाम मालिक सालगराम राठौर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें... धार में सड़क पर कहर... स्कूल जा रही 7 छात्राओं को वैन ने मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर