• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया में कोल जनजाति के पांच हितग्राहियाें को मत्स्य पालन के लिए मिलेगी 20-20 हजार रुपये की सहायता

चयनित पात्र हितग्राहियाें को नाव क्रय करने के लिए 10 हजार तथा मछली पकड़ने का जाल खरीदने के लिए 10 हजार, इस प्रकार कुल 20 हजार का अनुदान दिया जाएगा।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 12:42:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 12:42:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उमरिया में कोल जनजाति के पांच हितग्राहियाें को मत्स्य पालन के लिए मिलेगी 20-20 हजार रुपये की सहायता
निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 5 पात्र हितग्राहियाें का चयन किया जाएगा। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. कार्यालय सहायक संचालक में जमा कर सकते हैं आवेदन
  2. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की
  3. गरीबी रेखा का राशन कार्ड (हो तो) की स्वप्रमाणित छायाप्रति

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। कोल जनजाति के हितग्राहियाें को मत्स्य पालन गतिविधियाें से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिभर्र बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026.27 में कोल जनजाति विकास अभिकरण योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

5 पात्र हितग्राहियाें को आर्थिक सहायता

योजना के तहत जिले के 5 पात्र हितग्राहियाें को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। चयनित पात्र हितग्राहियाें को नाव क्रय करने के लिए 10 हजार तथा मछली पकड़ने का जाल खरीदने के लिए 10 हजार, इस प्रकार कुल 20 हजार का अनुदान दिया जाएगा।

तालाब का पट्टा जरूरी

सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकरी अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का कोल जनजाति का होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास तालाब अथवा जलाशय का 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा होना चाहिए। पूर्व में इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राही पात्र नहीं हाेंगे।


कार्यालय सहायक संचालक में जमा कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक हितग्राही जाति प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, मत्स्य पालन पट्टा, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं गरीबी रेखा का राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो) की स्वप्रमाणित छायाप्रतियाें के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन कार्यालय सहायक संचालक, मत्स्य उद्योग उमरिया में जमा कर सकते हैं।

निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदनाें पर विचार नहीं

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई है। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदनाें पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनाें का परीक्षण कर शासन के दिशा.निर्देशाें एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 5 पात्र हितग्राहियाें का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के बाद जबलपुर से बिहार और महाराष्ट्र के लिए दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेनें, तीन के फेरे बढ़ाए

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।