• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bandhavgarh National Park: बााघिन तारा ने किया पर्यटकों को रोमांचित, नाले के लंबे रास्ते पर देर तक दिखी

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की इतनी ज्यादा संख्या है कि यहां आने वाले पर्यटक कभी निराश नहीं होते।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 03:28:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Feb 2024 04:01:05 PM (IST)
Bandhavgarh National Park: बााघिन तारा ने किया पर्यटकों को रोमांचित, नाले के लंबे रास्ते पर देर तक दिखी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा।

HighLights

  1. पर्यटकों ने बताया कि वे जब बाघिन को देख रहे थे तो वह एक चट्टान पर चल रही थी।
  2. पर्यटक इस आठ साल की बाघिन को देखकर काफी उत्साहित थे।
  3. पर्यटकों को यह रोमांचक नजारा देखने को मिला जिसे वे अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे।

Bandhavgarh National Park: उमरिया। बांधवगढ़ के खितौली रेंज में प्रतिदिन पर्यटकों को रोमांचित करने वाली बाघिन का एक वीडियो रविवार को पर्यटकों ने बना लिया और उसे वायरल कर दिया। इस वीडियो को बनाने वाले पर्यटकों ने बताया कि वे बाघिन को अपने निकट देखकर रोमांचित हो गए।

दरअसल तारा उन्हें नाले के लंबे रास्ते पर जाते हुए काफी देर तक दिखाई दी जिससे पर्यटक आसानी के साथ उसका वीडियो बनाने में सफल हो पाए। इस दौरान पर्यटक इस आठ साल की बाघिन को देखकर काफी उत्साहित थे। जिप्सी में सवार पर्यटकों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि वे किसी बाघिन को इतने लंबे समय तक देख सकेंगे।


View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai__dunia)

पानी पीते हुए देखा

पर्यटकों ने बताया कि वे जब बाघिन को देख रहे थे तो वह एक चट्टान पर चल रही थी। उस रास्ते पर चलते हुए वह नाले के किनारे तक पहुंची और वहां पर उसने बैठकर पानी पिया। इसके बाद भी बाघिन काफी समय तक वहीं जमी रही।

इस दौरान पर्यटकों ने बाघिन के कई छोटे-छोटे वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बताया गया है कि रविवार की शाम की पाली में पर्यटकों को यह रोमांचक नजारा देखने को मिला जिसे वे अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे।

naidunia_image

निराश नहीं होते पर्यटक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की इतनी ज्यादा संख्या है कि यहां आने वाले पर्यटक कभी निराश नहीं होते। उन्हें पार्क के किसी न किसी हिस्से में बाघों के दर्शन हो ही जाते हैं। बाघ देखने के दौरान पर्यटक इसी तरह वीडियो बना लेते हैं और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। पिछले दिनों ताला में एक साथ कई बाघों का वीडियो भी वायरल हुआ था। जंगली हाथियों और दूसरे जंगली जानवरों को देखकर भी पर्यटक जमकर रोमांचित होते हैं।