Trains Cancelled: भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट
उमरिया रूट से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कटनी और जबलपुर के बीच होने वाले काम की वजह से कटनी मुड़वारा और सागर बीना के रास्ते भोपाल तक जाने वाली ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है।
By Neeraj Pandey
Edited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 19 Sep 2023 06:25:34 PM (IST)
Updated Date: Tue, 19 Sep 2023 06:25:34 PM (IST)
उमरिया से कटनी, जबलपुर और शहडोल जाने वाली कई ट्रेन रद्दHighLights
- उमरिया से चलने वाली कई ट्रेन रद्द, कई का बदला रूट
- भोपाल-बिलासपुर को 19 सितंबर से 6 अक्टूबर तक निरस्त
- लोकल और दैनिक यात्री हो रहे परेशान
उमरिया (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अगले 15 दिनों तक उमरिया से कटनी, जबलपुर और शहडोल की दिशा में यात्रा करना आसान नहीं होगा। कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रेलवे ने इसलिए बंद कर दिया है क्योंकि कटनी और जबलपुर के बीच इंटरलाकिंग का कोई महत्वपूर्ण काम किया जा रहा है। हालांकि इस कार्य से कटनी तक का ट्रैक कैसे प्रभावित होगा इसका जवाब रेलवे ने नहीं दिया है। कटनी और जबलपुर के बीच होने वाले काम की वजह से कटनी मुड़वारा और सागर बीना के रास्ते भोपाल तक जाने वाली ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है।
यह ट्रेनें रद्द:
- रेलवे ने 18236-35 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर को 19 सितंबर से 6 अक्टूबर तक निरस्त कर दिया है।
- अन्य ट्रेनों में 06617-18 कटनी-चिरीमिरी-कटनी 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक,
- 018247-48 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक,
- 11265-66 जबलपुर-अंबिकापुर-जबलपुर 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक,
- 11751-52 रीवा-चिरीमिरी-रीवा 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक,
- 11265-66 जबलपुर-अंबिकापुर-जबलपुर 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक,
- 18233-34 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक,
- 15159-60 छपरा-दुर्ग-छपरा 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक,
- 18201-02 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग 27 से 29 सितंबर तक,
- 18205-06 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग (साप्ताहिक) 28 से 30 सितंबर तक,
- 18203-04 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग 01 से 02 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा कटनी मार्ग से निजामुद्दीन, भोपाल जबलपुर, मुंबई की ओर जाने वाली गाडिय़ां भी निरस्त कर दी गई हैं।
इनका बदला रूट
22910 पुरी-वलसाड़ 01 अक्टूबर को बिलासपुर, नागपुर, इटारसी होकर, 12853-54 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दुर्ग, नागपुर, इटारसी होकर, 15231-32 बरौनी-गोंदिया-बरौनी 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कटनी, जबलपुर होकर जायेगी। इसी तरह 08747-48 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक झलवारा-बिलासपुर के मध्य चलेगी।
10 सितम्बर तक पहले भी रहीं रद्द
गौरतलब है कि इससे पूर्व शहडोल के पास बंधवाबारा में इंटरलॉकिंग के चलते 10 सितंबर तक ट्रेन रद्द की गई थीं। यदि यह वजह सही है, फिर तो इस तरह का सिलसिला लंबा चलेगा। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में चंदिया फिर शहडोल उसके बाद अनूपपुर सहित कई स्टेशनों में लाईनों को जोडऩे का काम किया जाना है।