• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया जिले के सरकारी स्कूल में खुले तार की चपेट में आई मासूस बच्ची, झटके से हुई बेहोश

उमरिया जिले में छात्रा के साथ हुए हादसे ने विद्यालयों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से जांच कराने की जरूरत सामने ला दी है।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 12:06:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 12:35:30 PM (IST)
उमरिया जिले के सरकारी स्कूल में खुले तार की चपेट में आई मासूस बच्ची, झटके से हुई बेहोश
स्कूल में खुला पड़ा तार और करंट लगने से बेहोश हुई बच्ची।

HighLights

  1. स्कूल में प्रयोगशाला भवन परिसर के नीचे बिजली के तार की चपेट में आई
  2. करंट लगने के बाद छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी, इसके बाद स्कूल में मचा हड़कंप
  3. इस घटना से स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनधि, उमरिया। उमरिया जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरहा में गुरुवार सुबह बिजली के खुले तार की चपेट में आने से कक्षा तीसरी की छात्रा अनुशिका बैगा बेहोश हो गई। हादसे के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेहरा टोला (जरहा) निवासी पुरुषोत्तम बैगा की पुत्री अनुशिका रोज की तरह गुरुवार को स्कूल पहुंची थी। सुबह करीब 10 बजे वह विद्यालय के प्रयोगशाला भवन परिसर के नीचे मौजूद विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने के बाद छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।


बिजली व्यवस्था के निरीक्षण पर उठ रहे सवाल

बताया गया कि नौरोजाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल छात्रा की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद विद्यालय परिसर की विद्युत व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बच्चों की पहुंच वाले स्थान पर बिजली के तार किस परिस्थिति में खुले पड़े थे और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए, यह जांच का विषय है।

विद्यालय भवन और परिसर में बिजली व्यवस्था का नियमित निरीक्षण होता है या नहीं, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रा के साथ हुए हादसे ने विद्यालयों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से जांच कराने की जरूरत सामने ला दी है। अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किस स्तर पर लापरवाही सामने आती है।

यह भी पढ़ें- उमरिया में ऑनलाइन सफारी बुकिंग से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव, अब यह होगा टिकट का नियम