
नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को नौरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, नगद 13हजार 50 रुपये और तीन मोटर साइकल भी जब्त किए हैं। एसपी के निर्देश पर नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने अवैध गतिविधियों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कंचनपुर मे मुक्ति धाम के पीछे स्थित एक खेत में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आठ आरोपितों को पकड़ लिया।
नरेंद्र गोसाई उम्र 30 वर्ष निवासी घुलघुली, अब्दुल हसन उम्र 25 वर्ष निवासी कंचनपुर, मधुगिरी गोसाई उम्र 32 वर्ष निवासी घुलघुली, रिंकू खान उम्र 39 वर्ष निवासी कंचनपुर, छोटू शाहिद उम्र 32 वर्ष निवासी कंचनपुर, शाहबाज हसन उम्र 28 वर्ष निवासी कंचनपुर, विजयपाल सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी रहठा, एवं रजा मोहम्मद उम्र 38 वर्ष निवासी कंचनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से जुए में लगा नकद 13050 रुपये, ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल सहित 1,53,050 जब्त किए, सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के रहवासी इलाके में पटाखे बेचना पड़ा भारी, बड़ी मात्रा में आतिशबाजी जब्त